शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पूजा कर मांगा आशीर्वाद मिथिला का प्रसिद्ध पर्व कोजगरा जिले भर में पारंपरिक तरीके से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई।
वीणा बभनगामा के राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर मेला का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर 13 से 15 अक्टूबर तक भजन कीर्तन के साथ युवाओं द्वारा नाटक का मंचन भी किया गया।
उधर, सोमवार को भी पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही।
लोगों ने मां लक्ष्मी की विशेष पूजा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
कोजगरा को लेकर नवविवाहिताओं में काफी उत्साह दिखा।
रातभर छत पर दही रखकर परिवार ने सुबह स्नान पूजा के बाद उसे ग्रहण किया।
कोसी रोड वार्ड 12 स्थित रामजानकी मंदिर और अनुसूचित जाति प्राथमिक स्कूल ब्रह्मस्थान चौक पर भी प्रतिमा स्थापित की गई है।
रविवार की देर रात पूजा के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोला गया।
इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने घरों में भी लक्ष्मी पूजा का आयोजन कर सुख-समृद्धि का आर्शीवाद मांगा।
सोमवार की शाम तक भजन कीर्तन होता रहा।
आयोजन समिति की मानें तो 15 अक्टूबर को मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
कोसी रोड स्थित रामजानकी मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पूजा कर मांगा आशीर्वाद
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पूजा कर मांगा आशीर्वाद मिथिला का प्रसिद्ध पर्व कोजगरा जिले भर में पारंपरिक तरीके से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। वीणा बभनगामा के राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर मेला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 13 से 15 अक्टूबर तक भजन कीर्तन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
सीवान के बाजार में भीषण आग, एसी रिपेयरिंग दुकान में धमाके; 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Bihar
मुजफ्फरपुर के छोटू कुमार NASA Space Apps Challenge 2026 में दिखाएंगे प्रतिभा, सैटेलाइट डेटा से किसानों को होगा फायदा

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Entertainment
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया अपडेट, पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड के सहयोगी को पकड़ा

Entertainment
‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, यश ने फैंस से कहा- VFX में कमी ढूंढने के बजाय फिल्म को सपोर्ट करें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15184 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8224 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6763 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5659 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5248 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15184 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8224 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6763 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5659 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5248 views
