छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने आज बासागुड़ा और जांगला थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सली को तथा शुक्रवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से एक नक्सली को …



