हैदराबाद:
साल के आखिर और छुट्टियों के मौसम को देखते हुए Meta ने WhatsApp के लिए एक बड़ा फीचर पैक जारी किया है। इन नए अपडेट्स का मकसद चैटिंग, कॉलिंग, Status और Meta AI के इस्तेमाल को पहले से ज्यादा आसान, तेज और इंटरैक्टिव बनाना है।
कंपनी का कहना है कि छुट्टियों के दौरान लोग परिवार और दोस्तों से ज्यादा जुड़े रहते हैं, इसलिए WhatsApp के पूरे कम्युनिकेशन एक्सपीरियंस को और स्मूद बनाया गया है।
कॉलिंग के नए फीचर्स
WhatsApp कॉलिंग में कई अहम बदलाव किए गए हैं:
-
अब अगर आपकी कॉल रिसीव नहीं होती, तो मिस्ड कॉल के बाद एक टैप में Voice या Video Note भेजा जा सकेगा। Meta के मुताबिक यह फीचर पुराने वॉइसमेल से कहीं ज्यादा तेज और मॉडर्न है।
-
ग्रुप वॉइस चैट में अब रिएक्शन भेजने की सुविधा मिल गई है। इससे बिना बातचीत रोके ‘Cheers’ या अन्य रिएक्शन के जरिए अपनी बात रखी जा सकती है।
-
वीडियो कॉल्स में Speaker Spotlight फीचर जोड़ा गया है, जिसमें जो व्यक्ति बोल रहा होता है, उसका वीडियो अपने आप प्रायोरिटी में दिखता है। इससे ग्रुप कॉल्स में बातचीत फॉलो करना आसान होगा।
Chats में Meta AI की ताकत
WhatsApp पर Meta AI को और ज्यादा पावरफुल बनाया गया है।
कंपनी के अनुसार, अब Midjourney और Flux जैसे AI मॉडल इमेज क्रिएशन के लिए इंटीग्रेट किए गए हैं। इससे हॉलिडे ग्रीटिंग्स, फेस्टिव पोस्टर और क्रिएटिव इमेज पहले से ज्यादा बेहतर बनेंगी।
इतना ही नहीं, अब AI की मदद से किसी भी फोटो को छोटे एनिमेटेड वीडियो में बदला जा सकता है, जिसे चैट या Status दोनों में शेयर किया जा सकेगा।
डेस्कटॉप ऐप में नया मीडिया टैब
WhatsApp के डेस्कटॉप वर्जन में अब एक नया Media Tab दिया गया है, जहां:
-
डॉक्यूमेंट्स
-
लिंक
-
फोटो और वीडियो
सभी एक ही जगह सॉर्ट होकर मिलेंगे। इससे जरूरी फाइल ढूंढने में समय बचेगा।
इसके अलावा, लिंक प्रीव्यू को भी ज्यादा साफ और क्लीन बनाया गया है, ताकि लंबी URLs चैट को खराब न करें।



