Home खास खबर अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया हमला

अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया हमला

16 second read
Comments Off on अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया हमला
0
30

अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया हमला

Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमला हुआ है। AAP ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे बीजेपी के गुंडे हैं।

Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है। ‘आप’ का आरोप है कि दिल्ली में विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला किया। AAP का आरोप है कि भाजपा के गुंडे अरविंद केजरीवाल के पास तक पहुंचे। पुलिस ने भी भाजपा के गुंडों को नहीं रोका।

 

—विज्ञापन—

अगर केजरीवाल को कुछ होता है तो बीजेपी जिम्मेदार 

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।

सौरभ भारद्वाज ने जारी किया वीडियो 

सौरभ भारद्वाज ने वीडियो में कहा- आज अरविंद केजरीवाल विकासपुरी के अंदर पदयात्रा कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से जब-जब अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच जा रहे हैं, तब-तब उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। नौजवान, बुजुर्ग उन्हें पसंद कर रहे हैं। उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। ये सब बीजेपी को नहीं पच रहा है।

 

इंसुलिन तक को बंद करवा दिया गया 

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा- आज बीजेपी से जुड़े हुए लोगों ने हमला करने की कोशिश की है। इससे पहले भी उन पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई। जब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ में थे तो उनकी इंसुलिन को बंद करवाया गया। कोशिश की गई कि उनकी किडनी खराब हो जाएं। अब इस तरह का हमला कायराना है। हम ये बात साफ करना चाहते हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा होता है तो उसकी जिम्मेदार बीजेपी होगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। तिहाड़ से बाहर आने के बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को बनाया गया है।

 

मनीष सिसोदिया ने कहा- हम डरने वाले नहीं 

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा- अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं- आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…