Bihar Train News: मिथिला एक्सप्रेस में टिकट चेक कर रहे टीटीई का भी बैग लेकर भागा चोर, नहीं थम रहा गिरोह का आतंक Bihar Train News: बिहार की ट्रेनों में चोर गिरोह सक्रिय है. इन चोरों के आतंक का शिकार रेल यात्री बन रहे हैं. वहीं अब टीटीई के सामान भी ये चोर गायब करने लगे हैं. Bihar Train News: बिहार की ट्रेनों में चोरों का आतंक बढ़ गया है. चोरों का गिरोह ट्रेन के अंदर यात्री बनकर सवार होता है और पलक झपकते ही यात्रियों का सामान गायब कर देता है. पटना, मुजफ्फरपुर समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भी चोरों की सक्रियता बढ़ी है. इन चोरों का शिकार एक टीटीई भी बन गए. टिकट चेक कर रहे एक टीटीई के बैग को लेकर चोर भाग गये. टीटीई अपना बैग इधर-उधर खोजने लगे लेकिन एसी बोगी से ही बैग लेकर कोई चोर रास्ते में उतर चुका था. मिथिला एक्सप्रेस से टीटीई का बैग चोरी रक्सौल से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या- 13022 मिथिला एक्सप्रेस में गुरुवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान टीटीई का बैग चोरी हो गया. इसमें नगद राशि थी. समस्तीपुर मंडल के टीटीई धीरज कुमार ने बरौनी थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरपुर से ट्रेन खुलने के बाद वे एसी-थ्री के बी-6 में टीटीई के सात नंबर बर्थ पर बैग रखकर ट्रेन में यात्रियों का टिकट जांच कर रहे थे. इस बीच किसी ने उनका बैग चोरी कर, रास्ते में उतर गया. उनके बैग में दो हजार नकद और ईएफटी आदि सामान था. ट्रेन से उतरने के दौरान महिला यात्री का गायब कर दिया चेन इधर, खगड़िया के मानसी की रहने वाली महिला विभा कुमारी की सोने की चेन को बदमाशों ने गायब कर दिया. वह मोकामा से पटना जंक्शन कोशी एक्सप्रेस से पहुंची थी. इस दौरान वह पटना जंक्शन स्टेशन पर उतरी. लेकिन प्लेटफॉर्म पर उतरते ही उन्हें पता चला कि उनके गले में सोने की चेन नहीं है. इस संबंध में उन्होंने पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज करा दिया है. बैंक कर्मी का लैपटॉप व अन्य सामान चोरी इंटरसिटी ट्रेन में बदमाशों ने बिहटा के विसंभरपुर निवासी व बैंक कर्मी मोहित कुमार का लैपटॉप व अन्य सामान चोरी हो गया. इस संबंध में मोहित ने पटना जंक्शन जीआरपी में मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि वे ड्यूटी में जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस से जा रहे थे. उन्होंने खिड़की किनारे कुंडी में अपने पिट्ठू बैग को टांग दिया था. यात्रा के क्रम में जब गाड़ी फुलवारीशरीफ स्टेशन पार कर रही थी तो देखा कि बैग गायब है. उस बैग में ही उनके कंपनी के लैपटॉप, बैंक के कागजात व अन्य दस्तावेज थे.
Article Advertisement
India
Bihar Train News: मिथिला एक्सप्रेस में टिकट चेक कर रहे टीटीई का भी बैग लेकर भागा चोर, नहीं थम रहा गिरोह का आतंक
Bihar Train News: मिथिला एक्सप्रेस में टिकट चेक कर रहे टीटीई का भी बैग लेकर भागा चोर, नहीं थम रहा गिरोह का आतंक Bihar Train News: बिहार की ट्रेनों में चोर गिरोह सक्रिय है. इन चोरों के आतंक का शिकार रेल यात्री बन रहे हैं. वहीं अब टीटीई के सामान भी ये चोर गायब करने लगे हैं. Bihar Train News: बिहार की

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
1 नवंबर से बदलेंगे GST के नियम, कारोबारियों को पोस्ट-सेल डिस्काउंट और टैक्स रिफंड में मिल सकती है राहत

India
AI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्क

India
दिल्ली में युवा आंदोलन को लेकर बढ़ी हलचल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15187 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8224 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6763 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5660 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5250 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15187 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8224 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6763 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5660 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5250 views
