Home खास खबर रविवार को दो घण्टे बंद रहेगा ताजमहल

रविवार को दो घण्टे बंद रहेगा ताजमहल

0 second read
Comments Off on रविवार को दो घण्टे बंद रहेगा ताजमहल
0
186
download 58

रविवार को दो घण्टे बंद रहेगा ताजमहल

आगरा (उप्र), नौ अक्टूबर (भाषा) डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन रविवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी। उनके आगरा दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ.बसंत कुमार स्वर्णकार ने यह सूचना दी है। इस सूचना के मुताबिक रविवार सुबह साढे़ आठ बजे से साढ़े दस बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा,जबकि आगरा किला सुबह साढ़े नौ बजे से ग्यारह बजकर 50 मिनट तक तक बंद रखा जाएगा।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री शनिवार रात को विशेष विमान से सीधे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…