Home खास खबर दिव्यांग लड़की से चचेरे भाई ने किया बलात्कार

दिव्यांग लड़की से चचेरे भाई ने किया बलात्कार

0 second read
Comments Off on दिव्यांग लड़की से चचेरे भाई ने किया बलात्कार
0
224

दिव्यांग लड़की से चचेरे भाई ने किया बलात्कार

नोएडा, 14 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में 16 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसके गर्भवती होने के बाद लड़की का गर्भपात कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रामपुर) संसार सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह घटना रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र की है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लड़की के चचेरे भाई ने एक साल तक उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…