तेजस्वी यादव ने 14 अपराध गिना नीतीश पर उठाए सवाल, अखिलेश के निशाने पर यूपी सरकार कुछ दिनों पहले तक चुनावी मुद्दों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाला बिहार अब गलत वजहों से चर्चा में है।
बिहार में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
जिसकी फेहरिस्त आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साझा की है।
Tejashwi Yadav on Bihar Crime: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं कि बिहार में अपराध एक बार फिर से सिर उठाने लगा है।
बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के बढ़ते क्राइम पर सवाल खड़े किए हैं।
तेजस्वी यादव ने राज्य में 14 अपराधों की सूची साझा की है।
तेजस्वी ने किया ट्वीट तेजस्वी यादव ने एक्स प्लेफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए।
मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री सहित पूरा अमला आपराधिक घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए है।
बिहार के 14 अपराध तेजस्वी यादव ने बिहार के 14 अपराध गिनाते हुए लिखा नवादा में सरेआम महिला को चाकू घोंपा गया।
पटना में दो बहनों पर चाकू से हमला हुआ।
भागलपुर में महिला को निर्वस्त्र करके पीटते हुए मार डाला।
सुपौल में दो बच्चों के शव गड्डे में मिले।
मुंगेर की नदी में महिला का शव मिला।
छपरा में वकीलों की गोली मारकर हत्या हुई।
छपरा में युवती को गोली मारी और छपरा पुलिस पर भी हमला हुआ।
भोजपुर में प्लंबर की हत्या हुई।
मोतिहारी में व्यवसायी की गोली मारी गई।
गोपालगंज में हार्डवेयर कारोबारी को गोली लगी।
बगहा में ताबड़तोड़ फायरिंग, आरा में युवक को गोली लगी और पटना में कई राउंट की फायरिंग देखने को मिली।
अखिलेश यादव ने दिया रिएक्शन तेजस्वी यादव के द्वारा शेयर किए गए बिहार की 14 घटनाओं में अलग-अलग जिलों का नाम शामिल है।
तेजस्वी यादव के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार की कड़ी आलोचना की है।
अखिलेश यादव ने बिहार के साथ-साथ यूपी सरकार को भी मामले में घसीट लिया है।
अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपाराज में उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक जंगलराज है।
यही है भाजपा की डबल इंजन सरकार का फेल मॉडल।
Article Advertisement
Crime
तेजस्वी यादव ने 14 अपराध गिना नीतीश पर उठाए सवाल, अखिलेश के निशाने पर यूपी सरकार
तेजस्वी यादव ने 14 अपराध गिना नीतीश पर उठाए सवाल, अखिलेश के निशाने पर यूपी सरकार कुछ दिनों पहले तक चुनावी मुद्दों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाला बिहार अब गलत वजहों से चर्चा में है। बिहार में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिसकी फेहरिस्त आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साझा की है। Tejashwi Yad

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15185 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8224 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6763 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5660 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5250 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15185 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8224 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6763 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5660 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5250 views
