Home खास खबर मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ चलेगा केस, करोड़ों डॉलर के हेरफेर का आरोप

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ चलेगा केस, करोड़ों डॉलर के हेरफेर का आरोप

1 second read
Comments Off on मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ चलेगा केस, करोड़ों डॉलर के हेरफेर का आरोप
0
148

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ चलेगा केस, करोड़ों डॉलर के हेरफेर का आरोप

मलेशिया की एक अदालत ने सोमवार को कहा कि अभियोजन पक्ष ने 1एमडीबी भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के लिए पर्याप्त आधार पेश किए हैं और इसके बाद अब पूर्व नेता नजीब रजाक के खिलाफ सुनवाई शुरू की जाएगी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद नजलान मोहम्द गजली ने सोमवार को कहा कि मामला आगे सुनवाई के लिए मजबूत है और नजीब को अपना पक्ष रखना चाहिए।

अभियोजन पक्ष ने अगस्त में सारे सबूत अदालत में पेश कर दिए थे। मामला निवेश कोष 1एमडीबी से 2009-2014 के बीच करोड़ों डॉलर के हेरफेर की जांच से जुड़ा है। इन पैसों को यॉच से लेकर महंगी कलाकृति खरीदने तक पर खर्च किया गया। मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के छोटे भाई नजीर रजाक भी आरोपी हैं।

नजीर मलेशिया के दूसरे सबसे बड़े बैंक सीआईएमबी ग्रुप होल्डिंग्स के चेयरमैन थे। दिसंबर 2018 में उन्होंने बैंक छोड़ दिया था। इन लोगों और इकाइयों पर नजीब से जुड़े खाते के जरिए 1एमडीबी से पैसे निकालने का आरोप है।

मामला इतना बड़ा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नजीब को सत्ता से हटने के बाद पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और इस घोटाले से जुड़े दर्जनों आरोप लगाए गए थे। भ्रष्टाचार के प्रत्येक आरोप में अधिकतम 20 साल की कैद हो सकती है और प्रत्येक धनशोधन मामले में 15 साल तक की सजा मिल सकती है।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…