Home खास खबर मैकडॉनल्ड फ्रैंचाइज पर 1.78 करोड़ का लगा जुर्माना, जानिए वजह

मैकडॉनल्ड फ्रैंचाइज पर 1.78 करोड़ का लगा जुर्माना, जानिए वजह

0 second read
Comments Off on मैकडॉनल्ड फ्रैंचाइज पर 1.78 करोड़ का लगा जुर्माना, जानिए वजह
0
203
IMG 20191228 093508

मैकडॉनल्ड फ्रैंचाइज पर 1.78 करोड़ का लगा जुर्माना, जानिए वजह

पेरू में मैकडॉनल्ड फ्रैंचाइज के मालिक पर गुरुवार को 1.78 करोड़ (ढाई लाख डॉलर) का जुर्माना लगाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने गंभीर सुरक्षा चूक के चलते दो कर्मचारियों की मौत पर यह कार्रवाई की।

लीमा प्रांत के प्यूब्लो लिब्रे में 15 दिसंबर को मैकडॉनल्ड की रसोई घर की सफाई करते समय दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 18 वर्षीय युवक और युवती थी। पुलिस ने कहा कि सोडा मशीन की सफाई करने के दौरान महिला को बिजली का झटका लगा। उसके सहकर्मी ने उसकी मदद करनी चाही, लेकिन उसे भी करंट लग गया

राष्ट्रीय श्रम निरीक्षण प्रबंधन (सुनाफिल) के प्रमुख जुआन कार्लोस ने कहा कि मामले की जांच में मैकडॉनल्ड फ्रैंचाइज की ओर से सुरक्षा में छह गंभीर उल्लंघन पाए गए। इसके बाद फ्रैंचाइज कंपनी एर्कोज डोराडॉस ऑपरेशंस पर करीब ढाई लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। सुनाफिल ने कहा कि कंपनी को पहले ही पता था कि सोडा मशीन खराब है, लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…