Home खास खबर ओडिशा: मां ने बच्चों को जहर दिया, दो की मौत

ओडिशा: मां ने बच्चों को जहर दिया, दो की मौत

0 second read
Comments Off on ओडिशा: मां ने बच्चों को जहर दिया, दो की मौत
0
217

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके स्थित एक गांव में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला और उसकी 18 माह की बच्ची की हालत नाजुक है और उनका कटक के एक अस्पताल में उपचार जारी है। महिला दिहाड़ी मजदूर के तौर पर कार्य करती है।

उन्होंने बताया कि यह घटना चंदाका पुलिस थानांतर्गत मेंढासल गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र तीन साल और साढ़े चार साल थी।

उन्होंने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है कि महिला ने बच्चों को जहर क्यों दिया और खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

‘टिकट पॉकेट में रखे थे, कुर्ता कोई चोरी कर लिया’, नीतीश कुमार पर क्या बोले MLA गोपाल मंडल

‘टिकट पॉकेट में रखे थे, कुर्ता कोई चोरी कर लिया’, नीतीश कुमार पर क्या बोले MLA गोपाल मंडल …