Home खास खबर Petrol Diesel Prices : यूपी-बिहार में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें ताजा रेट

Petrol Diesel Prices : यूपी-बिहार में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें ताजा रेट

4 second read
Comments Off on Petrol Diesel Prices : यूपी-बिहार में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें ताजा रेट
0
141
petroldesl

Petrol Diesel Prices : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. यही वजह है कि पिछले 24 घंटे में कच्चे तेल का भाव एक बार फिर गिर गए और रेट लुढ़क कर 80 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे उतर गया. इस क्रम में ब्रेंट क्रूड सस्ता होकर 78.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई के दाम टूटकर 71.98 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं. कच्चे तेल के कीमतों में आई इस गिरवाट का असर देश में पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है और उत्तर प्रदेश-बिहार के कई जिलों में तेल की कीमत गिर गए हैं. हालांकि दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में तेल के दामों में

 

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों की नई रेट लिस्ट जारी

आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है. तेल के नई रेट लिस्ट के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 10 पैसे गिरकर 107.47 रुपए लीटर हो गया है, जबकि डीजल 2 पैसे टूटकर 94.34 रुपए लीटर पर बिक रहा है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है और 89.66 रुपए लीटर बिक रहा है. यहां पेट्रोल 10 पैसे महंगा हुआ है और 96.57 रुपए लीटर हो गया है. दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटन नोएडा की बात करें तो यहां पेट्रोल 17 पैसे की बढ़त के साथ 96. 76 रुपए हो गया है, जबकि डीजल 6 पैसे की गिरावट के साथ 89.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

WhatsApp Plus लॉन्च की तैयारी: अब प्रीमियम फीचर्स के लिए देना होगा पैसा!

“WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन प्लान” टेक दुनिया में तेजी से चर्चा का विषय बनता जा रहा है। Me…