Home खास खबर महिला सिपाही के साथ हो रहा था गंदा काम, दरोगा को किया गया गिरफ्तार

महिला सिपाही के साथ हो रहा था गंदा काम, दरोगा को किया गया गिरफ्तार

1 second read
Comments Off on महिला सिपाही के साथ हो रहा था गंदा काम, दरोगा को किया गया गिरफ्तार
0
206
police 73

अरवल जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक महिला सिपाही का ही यौन शोषण किया गया और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्की थाने का दरोगा ही है.

 

 

जिसने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का यौन शोषण किया और जब उसने शादी की बात कही तो दरोगा ने शादी ने इंकार कर दिया जिसके बाद महिला सिपाही ने थाने मामला दर्ज कराया और अब दरोगा अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिए गया है. दरोगा ने थाने में खुद ही सरेंडर कर दिया है.

महिला सिपाही के साथ यौन शोषण
अरवल जिले के महिला थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से यौन शोषण करने वाले दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल कोरोना काल के दौरान दरोगा अमरनाथ को कुर्था थाने में तैनात किया गया था. ड्यूटी के दौरान थाने में तैनात थाना मैनेजर से उसे प्यार हो गया और शादी का झांसा देकर उसने महिला सिपाही का यौन शोषण किया. जब महिला सिपाही ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो दरोगा ने शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद महिला सिपाही ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने बंसी थाने की पुलिस की मदद से आरोपी दरोगा अमरनाथ के घर अनुवा गांव पहुंचकर दबिश दी. जिसके बाद दरोगा ने सरेंडर कर दिया और महिला थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आपको बात दें कि वर्तमान में आरोपी दरोगा रोहतास जिले के एक थाने में तैनात है.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

‘सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है बिहार की जनता’, नीतीश के फैसले पर बोले तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता का आरोप – बीजेपी जेडीयू को खत्म करना चाहती है पटना, 5 मार्च: बिहार की राजनीति …