Home खास खबर RJD ने जारी की लिस्ट, लालू की दोनों बेटियों को टिकट, देखें पूरी List

RJD ने जारी की लिस्ट, लालू की दोनों बेटियों को टिकट, देखें पूरी List

2 second read
Comments Off on RJD ने जारी की लिस्ट, लालू की दोनों बेटियों को टिकट, देखें पूरी List
0
118

RJD ने जारी की लिस्ट, लालू की दोनों बेटियों को टिकट, देखें पूरी List

देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। लिस्ट में देखें किसे कहां से मिला टिकट?

देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में लालू यादव की दोनों बेटियों को टिकट मिला है।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने बिहार की 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पाटलिपुत्र सीट से लालू यादव की बेटी मीसा भारती और सारण सीट से रोहिणी आचार्य को उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही पार्टी ने पूर्णिया से बीमा भारती, बांका से जय प्रकाश यादव, वैशाली से विजय कुमार शुक्ला को टिकट दिया है।

 

देखें आरजेडी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

गया : कुमार सर्वजीत पासवान
नवादा : श्रवण कुमार कुशवाहा
सारण : डॉ. रोहिणी आचार्य
जमुई : अर्चना रविदास
बांका : जय प्रकाश यादव
दरभंगा : ललित यादव
पूर्णिया : बीमा भारती
बक्सर : सुधाकर सिंह
सुपौल : चंद्रहास चौपाल
पाटलिपुत्र : मीसा भारती
वैशाली : विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला
औरंगाबाद : अभय कुमार कुशवाहा
हाजीपुर : शिवचंद्र राम
अररिया : शाहनवाज आलम
जहानाबाद : सुरेंद्र प्रसाद
मुंगेर : अनीता देवी महतो
उजियारपुर : अलोक कुमार मेहता
सीतामढ़ी : अर्जुन राय
मधुबनी : मो. अली अशरफ फातमी
वाल्मीकिनगर : दीपक यादव
शिवहर : रितू जायसवाल
मधेपुरा : कुमार चंद्रदीप

बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। इसके तहत आरजेडी के खाते में सबसे ज्यादा सीटें आई हैं। आरजेडी को 26 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस के पाले में 9 और लेफ्ट के पास 5 सीटें आई हैं। आरजेडी ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को अपने कोटे से तीन सीटें दी हैं। पार्टी ने 22 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। अब एक सीट सीवान बाकी है, जहां से शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

राबड़ी देवी का ललन सिंह पर तीखा पलटवार, गुस्से में पूछा ये बड़ा सवाल

राबड़ी देवी का ललन सिंह पर तीखा पलटवार, गुस्से में पूछा ये बड़ा सवाल  राबड़ी देवी ने कहा कि…