Home खास खबर भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस ने पांच भारतीयों को गोली मार दी

भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस ने पांच भारतीयों को गोली मार दी

2 second read
Comments Off on भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस ने पांच भारतीयों को गोली मार दी
0
577
IMG 20200612 WA0040 1

बिहार में सीतामढ़ी के सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस ने पांच भारतीयों को गोली मार दी, जिसमें विकेश कुमार (25 वर्ष) नाम के युवक की मौत हो गई। तीन अन्य जख्मी लोगों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक जख्मी युवक को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि नेपाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।बताया जा रहा है कि सोनबरसा प्रखंड स्थित मलंगवा बॉर्डर के पर्सा गांव के समीप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे भारतीय पर आर्म्स पुलिस फोर्स (नेपाल फोर्स) ने फायरिंग की। उनमें से चार को आनन-फानन में इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की मौत हो गई।एसएसबी 51वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है। नेपाली प्रहरी का कहना है कि वे लोग उन लोंगों का हथियार छीनने का प्रयास कर रहें थे। इसी दौरान गोली चलानी पड़ी। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि मृतक की पहचान विकेश यादव के रूप में की गई है।आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच फिलहाल नक्शा को लेकर तनातनी चल रही है। नेपाल के नए नक्शे में कालापानी और लिपुलेख को शामिल किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विवाद पर बातचीत को लेकर संशय हो गया है। इस नए नक्शे में नेपाल ने कुल 395 वर्गकिलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखाया ह। इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं।संवाददाता -विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका! बछेड़वा पहाड़ से हथियार और कारतूस बरामद

गया में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। गया जिल…