Home खास खबर सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों नें घंटों रखा सड़क जाम

सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों नें घंटों रखा सड़क जाम

4 second read
Comments Off on सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों नें घंटों रखा सड़क जाम
0
247

सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों नें घंटों रखा सड़क जाम

बछ्वाड़ा, बेगूसराय:-
नारेपुर पुर्वी स्थित लक्ष्मीधाम मुहल्ले निवासी एक किसान की मौत विधुत स्पर्शाघात से हो गयी। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों नें बछवाड़ा-मंसुरचक व बछवाड़ा-कादराबाद पथ के चौराहे को जाम कर दिया। उक्त वारदात उस समय हुई जब उपरोक्त मुहल्ले निवासी राजकुमार महतो का 22 वर्षीय पुत्र सिंटु कुमार बगल के खेत में सिंचाई के लिए गया था। जहां पानी पटवन के दौरान हीं खेत के मेंढ पर लगाए गए विधुत पोल के सपोर्ट स्टेक को छु जाने के कारण वह विधुत स्पर्शाघात का शिकार होकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों की मदद से उक्त झुलसे किसान को इलाज हेतु नीजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां चिकित्सकों नें उक्त किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर पाकर गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों नें इस विधुत स्पर्शाघात को विधुत विभागीय चुक मान कर बछवाड़ा-कादराबाद व बछवाड़ा-कादराबाद पथ के चौराहे को जाम कर दिया। इस क्रम में आक्रोशित लोगों नें विधुत विभाग एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक सड़क जाम के बाद बीडीओ पुजा कुमारी, एएसआई शशीभुषण कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ सड़क जाम हटाने पहुंचे। अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच घंटों मान-मनौव्वल का दौर चला। बावजूद इसके आक्रोशित ग्रामीणों नें अधिकारियों की एक न सुनी। इसपर बछवाड़ा बीडीओ नें मृत किसान को परिवारिक लाभ योजना अंतर्गत बीस हजार रूपए देने की घोषणा की। बावजूद इसके आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। लोगों द्वारा विधुत विभाग के अधिकारियों को वहां आने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के लगभग तीन घंटे बाद देर शाम विधुत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व ग्रामीणों के टेलीफोनिक वार्ता के बाद जाम को समाप्त कराया जा सका।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

क्यों इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं बाहुबली विधायक रीतलाल यादव? पटना कोर्ट में की यह मांग

बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- केस पर केस लादा जा रहा है…