Home खास खबर ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला

ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला

0 second read
Comments Off on ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला
0
323

ओडिशा के जाजपुर जिले में सूचना का अधिकार (आरटीआई) के लिए काम करने वाले एक कार्यकर्ता पर कुछ बदमाशों ने बम फेंके, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह स्थानीय भाजपा नेता भी हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात को इमाम नगर क्षेत्र में सर्वेश्वर बेहुरिया पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें धर्मशाला सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर बेहुरिया को कटक के एससीबी कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने बताया कि बेहुरिया अपने एक सहयोगी के साथ एक कार में वापस आ रहे थे जब दो व्यक्तियों ने वाहन को रोक कर बम फेंके और भाग निकले।

धर्मशाला पुलिस थाने के प्रभारी सरोज कुमार साहू ने बताया, ‘‘बेहुरिया कार चला रहे थे इसलिए उन्हें ज्यादा चोट आई। उनके सहायक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, बेहुरिया की पत्नी रिलु ने इस घटना मामले में धर्मशाला से बीजद विधायक प्रणब बालाबंतरे का हाथ होने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

इस बीच विपक्षी दल भाजपा ने बेहुरिया को पार्टी का सदस्य बताते हुए मामले में विधायक प्रणब पर उंगली उठाई है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भृगु बाक्सीपात्रा ने कहा कि अगर विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…