Home खास खबर नौसेना प्रमुख ने पश्चिमी कमान का दौरा किया

नौसेना प्रमुख ने पश्चिमी कमान का दौरा किया

0 second read
Comments Off on नौसेना प्रमुख ने पश्चिमी कमान का दौरा किया
0
170
images 9

नौसेना प्रमुख ने पश्चिमी कमान का दौरा किया

मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने यहां पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया । शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी ।

बयान के मुताबिक एडमिरल सिंह ने बुधवार को और बृहस्पतिवार को कमान का दौरा किया। वाइस एडमिरल आर हरि कुमार ने उनकी अगवानी की, जो पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं।

इसके मुताबिक नौसेना प्रमुख को कमान की विभिन्न गतिवधियों और अभियान तैयारियों की जानकारी दी गई। उन्होंने मेरीटाइम वारफेयर सेंटर में मॉनसून मंथन सिलसिलेवार प्रशिक्षण एवं युद्धाभ्यास में भी भाग लिया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…