Home खास खबर छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद

0 second read
Comments Off on छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद
0
217
download 15 1

छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद

बालोद, 20 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वन विभाग ने हाथी के एक शावक का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शावक की उम्र ढाई से तीन साल के बीच थी।

अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कोकान पद्देटोला मार्ग के पास खेत में हाथी के शावक का शव मिला।

उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और इसके बाद ही शावक की मृत्यु के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी का यह शावक इस महीने की 11 तारीख को सल्हई टोला गांव के पास एक खेत में घायल अवस्था में मिला था जिसे वन विभाग ने उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया था और तब से यह जंगल में अकेला ही विचरण कर रहा था।

उन्होंने कहा कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि शावक जिले में विचरण कर रहे 22 हाथियों के दल से अलग हो गया था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…