Home खास खबर दो लोग ढाई किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गये

दो लोग ढाई किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गये

1 second read
Comments Off on दो लोग ढाई किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गये
0
197
download 15 1

दो लोग ढाई किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गये

नोएडा (उप्र), 14 नवंबर (भाषा) नोएडा के फेस-2 थानाक्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से पुलिस ने ढाई किलो ग्राम गांजा एवं नकद बरामद किया है।

फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि रविवार की देर रात को गश्त पर निकली पुलिस ने सेक्टर 88 के पास से आशीष कुमार तथा शिवम कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने ढाई किलोग्राम गांजा तथा 630 रूपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया है कि वे काफी दिनों से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके गैंग में और कितने लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आशीष बिहार के औरंगाबाद जिले का और शिवम सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…