Jolly LLB 3: जॉली LLB 3 में होगा अक्षय और अरशद का आमना-सामना, ऐसी होगी फिल्म फिल्म 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' के बाद अब 'जॉली एलएलबी 3' भी आने वाली हैं. इस फिल्म में दोनों फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले एक्टर्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' साल 2017 में रिलीज़ हुई थी. यह फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल थी जिसे 2013 में रिलीज किया गया था और इसमें अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और अम्रिता राव लीड रोल में थे. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. साथ ही, आज हम जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं. बता दें कि, जॉली एलएलबी 2 के छह साल बाद अरशद वारसी ने फिल्म के तीसरे पार्ट की पुष्टि की है. आपको बता दें कि, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, अरशद वारसी ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार जल्द ही जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली के किरदार में सीक्वल के लिए वापसी करेंगे. इस पार्ट में दूसरे पार्ट के हीरो खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी ज्वाइन करेंगे. एक्टर ने यह भी पुष्टि की कि 'मुन्ना भाई 3' के बारे में अभी कोई प्लान नहीं है. अभिनेता ने कहा “मुन्ना भाई 3 नहीं हो रहा है; संजय और मैं चाहते हैं कि ऐसा हो, राजू (हिरानी) इसे बनाना चाहते हैं और विधु (विनोद चोपड़ा) इसे प्रोड्यूस करना चाहते हैं. लेकिन अभी के लिए, ऐसा नहीं हो रहा है. अक्षय के साथ जॉली एलएलबी 3 हो रही है. धमाल के लेखक ने मुझे फोन किया और कहा कि वह अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं. गोलमाल 5 के बारे में मेरा मानना है कि एक दिन रोहित शेट्टी हमें गोवा में फिल्म की शूटिंग के लिए बुलाएंगे. वह ऐसा कर सकते हैं." यही नहीं, अगस्त 2022 में एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला के करीबी एक सूत्र ने भी दावा किया, “सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी कुछ समय से जॉली एलएलबी 3 का विचार कर रहे हैं. सुभाष ने एक ऐसा विषय सुलझा लिया है जो दो जॉली के बीच आमने-सामने की मांग करता है. यह कानून की अदालत में बहस के लिए एक बहुत ही दिलचस्प विषय होने वाला है." बता दें कि, 'जॉली एलएलबी 3' में पहली बार नहीं होगा जब अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्क्रीन शेयर करेंगे. दोनों एक्टर्स ने पहले बच्चन पांडे में साथ काम किया था. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी.
Entertainment
Jolly LLB 3: जॉली LLB 3 में होगा अक्षय और अरशद का आमना-सामना, ऐसी होगी फिल्म
Jolly LLB 3: जॉली LLB 3 में होगा अक्षय और अरशद का आमना-सामना, ऐसी होगी फिल्म फिल्म 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' के बाद अब 'जॉली एलएलबी 3' भी आने वाली हैं. इस फिल्म में दोनों फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले एक्टर्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार औ

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

Entertainment
जुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूं

Bihar
बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

Bihar
बिहार STF ने दुबई से चल रहे 88 करोड़ के ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार; 37 हिरासत में
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
24 views
#2बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश
20 views
#3EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
20 views
#4पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन
19 views
#5बेतिया में दिनदहाड़े सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट, 8 हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहकों और कर्मचारियों को बनाया बंधक
18 views
#6अररिया में भीषण सड़क हादसा: बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, सुपौल के छह लोगों की मौत
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15245 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8232 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6033 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5675 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5271 views
