Home मधेपुरा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगी सपरदह पंचायत की मुखिया

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगी सपरदह पंचायत की मुखिया

1 second read
Comments Off on राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगी सपरदह पंचायत की मुखिया
0
216

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगी सपरदह पंचायत की मुखिया

मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत सपरदह पंचायत की मुखिया कंचन देवी को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान आगामी 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान की जाएगी। उक्त पुरस्कार के लिए प्रखंड क्षेत्र से एकमात्र मुखिया के चयनित होने पर प्रखंड व पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित आमजनों ने बधाई दी है। बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के निदेशक चन्द्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए सूबे के विभिन्न 70 पंचायतों के मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभागीय नोडल पदाधिकारियों की सूची पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव डाक्टर संजीव पटजोशी को प्रेषित की है। मालूम हो कि पंचायत के चहुंमुखी विकास करने में सदैव अग्रसर रहने एवं अपने ईमानदारी का परचम लहराने वाले मुखिया कंचन देवी जहां वर्ष 2011 से लगातार मुखिया एवं उसके पति बैकुंठ झा उपमुखिया पद पर काबिज है। वहीं वर्ष 2014 में भी पंचायत क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य के लिए तत्कालीन जिला पदाधिकारी ने उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया था। जबकि इस बार पंचायत क्षेत्र में लगातार बेहतर विकास कार्य को अंजाम देने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, शराब बंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह व स्वच्छता अभियान में बढ़- चढ़ कर भागीदारी निभाने के लिए उन्हें सम्मान प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत सुखासन पंचायत के मुखिया किशोर कुमार एवं गौरीपुर के मुखिया मोहिनी देवी, शंकरपुर प्रखंड अंतर्गत गिद्धा पंचायत के मुखिया विरेन्द्र कुमार शर्मा एवं बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के मुखिया कल्पना देवी को भी उक्त सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

स्रोत-जागरण

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…