अररिया/जोगबनी - अररिया जिला अंर्तगत, भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी बार्डर स्थित आईसीपी भन्सार से एक करोड नौ लाख भारतीय रुपये की बरामदगी, नेपाल सशस्त्र पुलिस ने की है।
बताया जाता है की मंगलवार दोपहर को भारत नेपाल के जोगबनी सीमा स्थित एकीकृत भन्सार जाँच चौकी ने विराटनगर परिसर से 1 करोड 9 लाख 79 हजार 500 भारतीय रुपये बरामद किये हैं।
एकीकृत भंसार चेक पोस्ट भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे, डब्लू बी 73 ई 7635 नंबर के खाली ट्रक की चेकिंग के दौरान एक बाेरी में भरी उक्त रकम को बरामद करने की बात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने कही है, बरामद रूपये में पांच सौ के 21955 पीस नोट शामिल हैं।
सशस्त्र पुलिस बल के अनुसार सूचना थी कि भारत से नेपाल, हवाला की मोटी रकम आने वाली है।
सूचना के बाद मालवाहक वाहनों पर नजर रखी जा रही थी।
इसी क्रम में भारत के जोगबनी सीमा से नेपाल प्रवेश किए उक्त ट्रक में गुट्खा के रैपर में लपेट कर रुपये को नेपाल ले जाया जा रहा था और उस गाड़ी को बिना चेकिंग व कागजात के ही नेपाल सीमा में प्रवेश करने की अनुमति देने की बात भी सामने आ रही है।
सशस्त्र पुलिस नेपाल के एसपी नेत्र कार्की ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।
एकीकृत जाँच चौकी ने भारत से खाली ट्रक नेपाल भेजने की बात कही, लेकिन जांच के क्रम में गुटखा के रेपर में करोड़ो रूपये की बरामदगी हुई है, यह पैसा हवाला के होने की भी बात सशस्त्र पुलिस के स्रोत ने कही है।
नेपाल पुलिस ने यह भी बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।
उक्त रूपये किसके हैं, कहाँ से आये, किसने नेपाल पहुँचाने को कहा, सहित अन्य जानकारी पुलिस जुटा रही है।
संवाददाता -विनय ठाकुर (सीमांचल लाइव )
Article Advertisement
Border News
अररिया: नेपाल सशस्त्र पुलिस ने की भारतीय रुपये की बरामदगी
अररिया/जोगबनी - अररिया जिला अंर्तगत, भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी बार्डर स्थित आईसीपी भन्सार से एक करोड नौ लाख भारतीय रुपये की बरामदगी, नेपाल सशस्त्र पुलिस ने की है। बताया जाता है की मंगलवार दोपहर को भारत नेपाल के जोगबनी सीमा स्थित एकीकृत भन्सार जाँच चौकी ने विराटनगर परिसर से 1 करोड 9 लाख 79

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15157 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15157 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
