बिहार के गया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां गया जिले के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था कितनी बदहाल है, इसका पूरा दृश्य देखने को मिला है. दरअसल, बोधगया प्रखंड के बतासपुर गांव में एक मिडिल स्कूल है, जहां कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की कक्षाएं एक ही कमरे में चलती हैं. अब एक कमरे में बैठे बच्चे एक साथ कैसे पढ़ते होंगे, यह एक बड़ा सवाल है?
इस स्कूल में करीब 320 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें रोजाना 40 से 50 बच्चे ही स्कूल आते हैं. स्कूल आने के बाद सभी कक्षाओं के बच्चे एक ही कमरे में बैठते हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि, स्कूल में दो और कमरे बनाए गए हैं, लेकिन वह जर्जर हालत में हैं, जिससे बच्चे उस कमरे में बैठने से डरते हैं. इस वजह से सभी कक्षाओं के छात्र एक ही कमरे में बैठकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं. कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की पूरी ताकत पर स्कूल परिसर के बाहर पेड़ों का सहारा लिया जाता है. इसके साथ ही खुले आसमान के नीचे पेड़ों की छांव में या स्कूल परिसर में बने उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों की कक्षाएं लगती हैं. ज्यादा बच्चे आने पर होती है परेशानी आपको बता दें कि, सातवीं कक्षा की छात्रा सौम्या कुमारी का कहना है कि कक्षा एक से आठ तक के बच्चे एक ही कक्षा में बैठते हैं, जिससे पढ़ाई में दिक्कत होती है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि हर कक्षा के लिए अलग क्लास रूम बनाया जाए. इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद जुबैर अहमद खान ने बताया कि, ''बच्चों को बैठने में काफी परेशानी होती है. एक ही कक्षा में सारे बच्चे बैठते हैं पर ज्यादा बच्चे के आने पर पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को बाहर पेड़ के नीचे या उपस्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जाता है. वहीं, वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों को इसी एक कक्षा में बैठा कर पढ़ाया जाता है. साथ ही पुराने भवन में दो कमरे हैं, लेकिन वह जर्जर हालत में है, जिससे वहां बच्चों को बैठने नहीं दिया जाता है.''
Article Advertisement
Education
गया के इस स्कूल का हाल बेहाल, एक कक्षा में पढ़ते हैं 1 से 8वीं तक के छात्र
बिहार के गया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां गया जिले के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था कितनी बदहाल है, इसका पूरा दृश्य देखने को मिला है. दरअसल, बोधगया प्रखंड के बतासपुर गांव में एक मिडिल स्कूल है, जहां कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की कक्षाएं एक ही कमरे में चलती हैं. अब एक कमरे में बैठे बच्चे ए

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
