अररिया- एक तरफ लॉकडाउन तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस की अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों के लिए मुसीबत बन गई है।
जिले के हजारों मजदूर अन्य राज्यों में फंसे हैं।
वहीं रानीगंज प्रखंड के मोहनी पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी 14 मजदूर बनारस से साइकिल चलाकर चार दिन बाद सोमवार को अपने गांव पहुंचे।
मजदूरों के पहुंचते ही गांव में खलबली शुरू हो गई।
गांव वासियों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया मंसूर आलम को दी।
मुखिया ने रानीगंज के स्वास्थ्य विभाग के टीम को जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के टीम सभी मजदूरों को अपने साथ जांच के लिए अस्पताल ले गई।
बनारस गांव पहुंचे मजदूर मुख्तार अंसारी, जाबिर अंसारी, इसहाक, इब्राहिम, इम्तियाज, जमाल, इरफान, कुद्दूस, कलाम, अय्यूब आदि ने बताया कि वह बनारस में लेबर मिस्त्री का काम करते थे।
लॉकडाउन होने के बाद मकान मालिक किराया मांगने लगे और खाने के लिए राशन भी खत्म हो गया था।
किसी के पास पैसे नहीं थे।
इसके बाद चार दिन पहले वे सभी अपने अपने साइकिल से गांव के लिए रवाना हो गए,यूपी के गजियाबाद के समीप एक मुखिया जी ने खाना खिलाया और थैले में कुछ सूखा नाश्ता भी दिया था।
रास्ते में भूख लगने पर वही नास्ता खाते थे।
रात दिन साइकिल चलाकर चार दिन बाद गांव पहुंचे हैं।
वे सभी स्वस्थ हैं।
इधर पंचायत के मुखिया मंसूर आलम ने बताया कि सभी मजदूरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ रानीगंज रेफरल अस्पताल ले गई है।
मजदूरों की सघन जांच के बाद कोरोना के वायरस के लक्षण नहीं मिलने पर गांव पहुंचाया जाएगा।-रिपोर्ट -विनय ठाकुर (सीमांचल लाइव )
Seemanchal
अररिया- एक तरफ लॉकडाउन तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस की अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों के लिए मुसीबत बन गई है।
अररिया- एक तरफ लॉकडाउन तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस की अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों के लिए मुसीबत बन गई है। जिले के हजारों मजदूर अन्य राज्यों में फंसे हैं। वहीं रानीगंज प्रखंड के मोहनी पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी 14 मजदूर बनारस से साइकिल चलाकर चार दिन बाद सोमवार को अपने गांव पहुंचे। मजदूरों के पह

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहत

Seemanchal
सेवा ही धर्म: जयनगर में ‘माँ अन्नपूर्णा’ कांवड़ सेवा शिविर बना मानवता की मिसाल

Seemanchal
पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट: 31 अक्टूबर तक नया एप्रन तैयार करने का लक्ष्य, एक साथ खड़े हो सकेंगे 5 विमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


