कार्तिक माह के त्रियोदशी को मनाया जाता है धनतेरस जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया।
लोगों ने भी धनतेरस की खरीददारी की रूपरेखा तैयार कर लिये है।
कार्तिक मास की कृष्ण त्रियोदशी को धनतेरस मनाया जाता है।
धनतेरस में नए बर्तन एवं आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन यमराज और भगवान धनवंतरी की पूजा का महत्व है।
शास्त्रों में वर्णित कथाओं के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रियोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथों में कलश लेकर प्रकट हुए थे।
कहा जाता है कि देवताओं को राजा बलि के भय से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया और राजा बलि के यज्ञ स्थल पर पहुंच गये।
शुक्राचार्य ने वामन रूप में भी भगवान विष्णु को पहचान लिया और राजा बलि से आग्रह किया कि वामन कुछ भी मांगे तो उन्हें इंकार कर देना।
वामन साक्षत भगवान विष्णु है जो देवताओं के सहायता के लिए तुमसे सब कुछ लेने आये हैं।
बलि ने शुक्राचार्य की बात नहीं मानी और वामन भगवान द्वारा मांगी गयी तीन पग भूमि, दान करने के लिए कमंडल से जल लेकर संकल्प लेने लगे।
बलि को दान करने से रोकने के लिए शुक्राचार्य राजा बलि के कमंडल में लघु रूप धारण कर के प्रवेश कर गये।
इससे कमंडल से जल निकलने का मार्ग बंद हो गया।
वामन भगवान शुक्राचार्य की चाल को समझ गए।
भगवान वामन ने अपने हाथ में रखे हुए कुश को कमंडल में ऐसे रखा कि शुक्राचार्य की आंख फुट गयी और कमंडल से वे बाहर निकल आए।
इसके बाद बलि ने तीन पग भूमि दान करने का संकल्प ले लिया।
तब भगवान वामन ने अपने एक पैर से सम्पूर्ण पृथ्वी को नाप लिया और दूसरे पग से अंतरिक्ष एवं तीसरा पग रखने के लिए कोई स्थान नहीं रहने के कारण बलि ने अपना सिर वामन भगवान के चरण में रख दिया।
बलि ने अपने दान में सब कुछ गवा बैठा।
इस तरह बलि के भाई देवताओं को मुक्ति मिली।
बलि ने जो धन सम्पत्ति देवताओं से छीन ली थी उससे कई गुणा अधिक धन सम्पत्ति देवताओं को मिल गयी।
इसी उपलक्ष्य में धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।
झाड़ू खरीदने की रही है परम्परा:धनतेरस के दिन घर के लिए झाड़ू की भी खरीददारी की जाती है।
मान्यता है कि झाड़ू ले जाने के बाद घर में उत्पन्न होने वाली दरिद्रता का नाश होता है।
साथ ही झाड़ू स्वच्छता का प्रतीक है।
स्वच्छ वातावरण में ही धन की देवी लक्ष्मी के आगमन के लिए लोग तैयारी करते हैं।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Seemanchal
कार्तिक माह के त्रियोदशी को मनाया जाता है धनतेरस
कार्तिक माह के त्रियोदशी को मनाया जाता है धनतेरस जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया। लोगों ने भी धनतेरस की खरीददारी की रूपरेखा तैयार कर लिये है। कार्तिक मास की कृष्ण त्रियोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस में नए बर्तन एवं आभूषण खरीदना शुभ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहत

Seemanchal
सेवा ही धर्म: जयनगर में ‘माँ अन्नपूर्णा’ कांवड़ सेवा शिविर बना मानवता की मिसाल

Seemanchal
पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट: 31 अक्टूबर तक नया एप्रन तैयार करने का लक्ष्य, एक साथ खड़े हो सकेंगे 5 विमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


