अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Seemanchal

किशनगंज शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारी पदाधिकारियों व कर्मियों की खुली पोल, कागजी खानापूर्ति कर हुआ करोड़ों भुगतान

किशनगंज शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारी पदाधिकारियों व कर्मियों की खुली पोल, कागजी खानापूर्ति कर हुआ करोड़ों भुगतान किशनगंज के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता ने मनमानी ढंग से सारे नियमों को ताक पर रख करके जिसको पाया उसको ही शिक्षा विभाग का ठेकेदार बना दिया. किशनगंज.शिक्षा विभाग में जि

किशनगंज शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारी पदाधिकारियों व कर्मियों की खुली पोल, कागजी खानापूर्ति कर हुआ करोड़ों भुगतान

Article Advertisement

किशनगंज शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारी पदाधिकारियों व कर्मियों की खुली पोल, कागजी खानापूर्ति कर हुआ करोड़ों भुगतान किशनगंज के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता ने मनमानी ढंग से सारे नियमों को ताक पर रख करके जिसको पाया उसको ही शिक्षा विभाग का ठेकेदार बना दिया. किशनगंज.शिक्षा विभाग में जिस तरह से बीते एक साल में लूट की खुली छूट मची रही की अधिकारी मालामाल हो गए जी हां पिछले साल जब जून महीना में अपर मुख्य सचिव के रूप में केके पाठक ने शिक्षा विभाग का पदभार संभाला तो लगा कि अब विभाग में व्यापक सुधार होगा.   लेकिन हुआ इसका उल्टा. केके पाठक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था के साथ- साथ आधारभूत संरचनाओं को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया.इसके लिए उन्होंने विद्यालयों में जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जैसे पर्याप्त मात्रा में डेस्क बेंच,समर सिबल,फ्री फैब स्ट्रक्चर (टीन का घर) इत्यादि के निर्माण और पुराने भवनों के मरम्मति और जीर्णोद्धार के लिए विद्यालय को पैसे उपलब्ध कराए गए लेकिन पैसों को लूट लिए अधिकारियों और संवेदकों ने.किशनगंज के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता ने मनमानी ढंग से सारे नियमों को ताक पर रख करके जिसको पाया उसको ही शिक्षा विभाग का ठेकेदार बना दिया. ऐसे- ऐसे लोग ठेकेदार बने जिन्होंने जीवन में कभी ठेकेदारी और आपूर्ति का कार्य नहीं किया था.   मतलब यह कि कहीं से भी कोई माल उठाकर के स्कूल में पहुंचा देना है और हेड मास्टर से भुगतान करवा कर एक बड़ा हिस्सा अधिकारियों को बांट कर खुद रख लेना है.जिसमें अधिकारी तो कई करोड़ के मालिक बन गए वहीं संवेदक और वेंडर भी करोड़पति क्लब में शामिल हो गए.   जिले में कई करोड़ रुपये घोटाले हुए हैं. खासकर डेस्क, बेंच, फ्री फायर स्ट्रक्चर, सबमर्सिबल इन सब मामले में अधिकारियों की मिली भगत से पैसे का लंबा खेल हुआ है.केके पाठक ने तो कार्रवाई नहीं की लेकिन जैसे ही अपर मुख्य सचिव के रूप में एस सिद्धार्थ आए उन्होंने किशनगंज के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी और वर्तमान में गोपालगंज डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता किशनगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतीउर रहमान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना राजेश कुमार सिन्हा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान सूरज कुमार झा के अलावा शिक्षा विभाग स्थापना के लिपिक अरुण कुमार को निलंबित कर दिया है. 1500 का डेस्क बेंच 5000 में विद्यालयों को जबरदस्ती थमाया गया जिले के विद्यालयों को इन तथा कथित वेंडरों द्वारा 1500 रुपए का डेस्क बेंच 5000 रुपए में विद्यालयों को थमाया गया.कई विद्यालयों में निर्धारित संख्या के आधा भी नहीं हुआ आपूर्ति लेकिन राशि पूरी ले ली गई.एक एक विद्यालय से वेंडरों ने लाखों कमाए और अधिकारी के साथ मिल कर मालामाल होते रहे. एक फ्री फैब स्ट्रक्चर में चार लाख की लूट मिली जानकारी के अनुसार टीन का घर जिसे विद्यालय के छत पर जैसे तैसे खड़ा कर पांच लाख रुपए का भुगतान कर लिया सूत्र बताते हैं कि एक लाख रुपए से भी कम रुपए में इससे बेहतर और मजबूत टीन का घर बनाया जा सकता है. समर्शिबल को उखाड़ कर जांच कराया जाए तो भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी. बिना जरूरत के स्कूलों में समर्शिबल लगाकर लाखों के वारे न्यारे किए गए. बच्चों के हक और अधिकार खा गए भ्रष्ट अधिकारी और संवेदक गरीब के बच्चों के पढ़ाने के लिए सरकार चाहे जितने जतन कर ले, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों के हकमारी में सबसे आगे है.जिले में करोड़ों का घोटाला इसका एकमात्र बानगी भर है.शिक्षा विभाग के कार्यालयों में वर्षों से एक ही स्थान पर कर्मी जमे हुए हैं.जो बिना जेब गर्म किए बगैर कोई काम नहीं करते. ध्यातव्य है कि शिक्षा विभाग के अपर सचिव एस सिद्धार्थ के योगदान के बाद शिक्षा विभाग में लूट की जानकारी मिलने पर राज्य के सभी डीएम को पत्र लिखकर जांच करने का निर्देश दिया. आदेश मिलते ही किशनगंज के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने जांच टीम गठित कर जांच प्रारंभ कर दिया. जांच टीम के प्रतिवेदन के आलोक में किशनगंज जिले में शिक्षा विभाग का महालूट का पर्दाफाश हुुआ और दोषी पदाधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दिया. जिसके जद में सोमवार को वर्तमान डीईओ मतिउर रहमान, निवर्तमान डीईओ व वर्तमान में गोपालगंज के डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता, डीपीओ स्थापना राजेश कुमार सिन्हा और डीपीओ सूरज कुमार झा को निलंबित कर दिया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read