अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Business

पटसन की खेती से विमुख हुए कसबा के किसान

पटसन की खेती से विमुख हुए कसबा के किसान भारतीय पटसन निगम लिमिटेड की गढ़बनैली शाखा जो कभी क्षेत्र के पटसन किसानों की खुशहाली की कथा बयां करती थी आज पूरी तरह से बदहाल है। साल 1935 में जुग्गी लाल कमलाकांत टावर ने गढ़बनैली में व्यापार करने के उद्देश्य से राजा कलानंद सिंह से जमीन ली थी। राजा ने क्षेत्र क

पटसन की खेती से विमुख हुए कसबा के किसान

Article Advertisement

पटसन की खेती से विमुख हुए कसबा के किसान भारतीय पटसन निगम लिमिटेड की गढ़बनैली शाखा जो कभी क्षेत्र के पटसन किसानों की खुशहाली की कथा बयां करती थी आज पूरी तरह से बदहाल है। साल 1935 में जुग्गी लाल कमलाकांत टावर ने गढ़बनैली में व्यापार करने के उद्देश्य से राजा कलानंद सिंह से जमीन ली थी। राजा ने क्षेत्र के किसानों के उज्जवल भविष्य के लिए इस छोट से गांव में साढ़े तीन एकड़ जमीन दी। उस जमीन पर वर्ष 1935 से लेकर 1995 तक खूब व्यापार हुआ। जूट कार्पोरेशन की गढ़बनैली शाखा से जलालगढ़, गढ़बनैली, कसबा एवं इसके निकटवर्ती गांव के किसानों का जीवन खुशहाल हुआ। परंतु विगत कई वर्षों से इसकी जर्जर स्थिति से न सिर्फ यहां के किसान बल्कि व्यापारी वर्ग भी बदहाली का जीवन जीने को विवश है। इस शाखा के जर्जर भवन, जंग पड़ी मशीनें, जंगल में तब्दील गोदाम इसकी दुर्दशा की कहानी खुद कह रही है। इस शाखा से मोह भंग कर किसान पाट की खेती करना लगभग छोड़ चुके है। भमरा के किसान अब्दुल रहमानी, लागन के किसान रमेश पासवान, बोचगांव के किसान शेख जब्बार आदि का कहना है कि पहले हमलोग मुख्य फसल के रूप में पाट की खेती करते थे। किन्तु अब यह पुरानी बात हो गई। अब यदि किसान पटसन की खेती कर उसे बाजार तक लाते हैं तो प्रबंधन कमेटी गोदाम टूटा होने का रोना शुरू कर देती है। इसका घाटा किसानों को उठाना पड़ता है। इसलिए गिने चुने किसान पटसन की खेती कर उत्पादित पाट को बाजार में खुले भाव में बेच देते हैं। बाजार में किसानों को उचित मुल्य नहीं मिल पाता है। परिणाम स्वरुप क्षेत्र में पटसन की खेती करने वालों की संख्या दिनोंदिन कम होती जा रही है। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेन्द्र तांती ने बताया कि इस विषय पर कोई जानकारी नहीं है। ना ही किसी किसान द्वारा इस संबंध में पत्राचार किया गया है। फिर भी संबंधित विभाग से जानकारी ली जाएगी। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read