अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार सदर थाना क्षेत्र के चौघारा वार्ड 9 में गुरुवार की अहले सुबह दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी उत्पाद विभाग ने 600 बोतल नेपाली और 18 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि चौघारा में

शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Article Advertisement

शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार सदर थाना क्षेत्र के चौघारा वार्ड 9 में गुरुवार की अहले सुबह दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी उत्पाद विभाग ने 600 बोतल नेपाली और 18 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि चौघारा में चोरी-छिपे नेपाली और विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है।

Article Advertisement

इसके बाद उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर एक्साइज दारोगा विष्णुदेव यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर सुबह करीब 4 बजे चौघारा वार्ड 9 में छापेमारी की गई। वहां भूसा घर और आदी लगे खेत से 300 एमएल की 600 बोतल नेपाली शराब और 375 एमएल की 18 बोतल विदेशी शराब मिली। मौके से गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि एक अन्य कारोबारी छोटू यादव अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहा। एक्साइज दारोगा विष्णुदेव यादव ने बताया कि शराब की जब्ती सूची बनाकर गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया गया है जबकि छोटू यादव के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के सिपाही के अलावा, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। इलाके में खुलेआम बिक रही शराब: उधर, चर्चा है कि शाम होते ही हरदी-चौघारा में शराब कारोबारी काफी सक्रिय हो जाते हैं। इनके फोन की घंटियां बजने लगती है और डिमांड के मुताबिक होम डिलेवरी भी करवाते हैं। इतना ही नहीं मनमाफिक जगह शराब पहुंचा दी जाती है। लोगों का यह भी कहना था कि विभागीय अधिकारियों को सबकुछ पता है लेकिन इनपर कार्रवाई नहीं करते हैं। ऐसे में शराब माफिया का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

31 views

#2

बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

22 views

#3

EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

22 views

#4

मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

20 views

#5

बेतिया में दिनदहाड़े सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट, 8 हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहकों और कर्मचारियों को बनाया बंधक

19 views

#6

अररिया में भीषण सड़क हादसा: बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, सुपौल के छह लोगों की मौत

19 views

Most Read