अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

दौड़ने आए तीन फर्जी अभ्यर्थी धराए

दौड़ने आए तीन फर्जी अभ्यर्थी धराए होमगार्ड बनने के लिए शारीरिक जांच परीक्षा में सख्ती से अभ्यर्थियों के लिए आए फर्जी धावकों की मंशा पर पानी फिर गया। बहाली के अंतिम दिन शनिवार को भी तीन धावक फर्जीवाड़े के शक में पकड़े गए हैं जिनकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्टेडियम ग्राउंड में शनिवार को त्रि

दौड़ने आए तीन फर्जी अभ्यर्थी धराए

Article Advertisement

दौड़ने आए तीन फर्जी अभ्यर्थी धराए होमगार्ड बनने के लिए शारीरिक जांच परीक्षा में सख्ती से अभ्यर्थियों के लिए आए फर्जी धावकों की मंशा पर पानी फिर गया। बहाली के अंतिम दिन शनिवार को भी तीन धावक फर्जीवाड़े के शक में पकड़े गए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

Article Advertisement

बताया जा रहा है कि स्टेडियम ग्राउंड में शनिवार को त्रिवेणीगंज प्रखंड के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा थी। इसमें कुल 529 अभ्यथियों ने दौड़ लगाई। इसमें से 150 अभ्यर्थी दौड़ में पास हुए। इसमें 7 महिलाओं ने भी होमगार्ड बनने के लिए दौड़ लगाई जिसमें से 6 महिला दौड़ में पास हुई। लेकिन अंतिम रूप से दो महिला अभ्यर्थी ही सफल हो पाई। देर शाम तक शारीरिक जांच परीक्षा की प्रक्रिया चली। उधर, शारीरिक जांच परीक्षा के अंतिम दिन सुबह-सुबह डीएम महेन्द्र कुमार और एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने स्टेडियम का जायजा लिया। शारीरिक जांच परीक्षा में वरीय जिला समादेष्टा राणा अमरेन्द्र कुमार के साथ-साथ एसडीपीओ विद्यासागर भी काफी सक्रिय दिखे। वरीय जिला समादेष्टा राणा अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि 2011 बैच के होमगार्ड बहाली के लिए शारीरिक जांच परीक्षा संपन्न हो गई है। जल्द ही डीएम के निर्देश मिलने पर मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को भी दौड़ने आए दो फर्जी अभ्यर्थी धराए थे जिन्हें जेल भेज दिया गया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

24 views

#2

बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

19 views

#3

EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

19 views

#4

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

19 views

#5

मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

18 views

#6

बेतिया में दिनदहाड़े सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट, 8 हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहकों और कर्मचारियों को बनाया बंधक

16 views

Most Read