Home सुपौल तीन महीने में गोलीकांड की घटनाओं से सहमे लोग

तीन महीने में गोलीकांड की घटनाओं से सहमे लोग

0 second read
Comments Off on तीन महीने में गोलीकांड की घटनाओं से सहमे लोग
0
169

तीन महीने में गोलीकांड की घटनाओं से सहमे लोग

शुक्रवार की रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इससे पहले भी थाना क्षेत्र में कई ऐसी घटना हो चुकी है। 8 अगस्त को अहले सुबह होमियोपैथ डॉक्टर तारणी प्रसाद मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर की रात रघुनाथपुर गांव में घर में सोई महिला ममता देवी की गोली मार कर हत्या के बाद अब गोली कांड की इस तीसरी घटना मे लोगों को सहमा दिया है। बताया जाता है कि गंभीर रूप से जख्मी राजेश अभी डीएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उधर, पुलिस घटना के कारणों को तलाशने में माथापच्ची कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लेकिन कोई सफलता अभी तक नहीं मिल पाई है। एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…