Home खास खबर पोस्ट फॉर प्लेनेट की थीम पर आज विधिवत शुरुआत हुई अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस सप्ताह की

पोस्ट फॉर प्लेनेट की थीम पर आज विधिवत शुरुआत हुई अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस सप्ताह की

4 second read
Comments Off on पोस्ट फॉर प्लेनेट की थीम पर आज विधिवत शुरुआत हुई अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस सप्ताह की
0
100
WhatsApp Image 2022 10 09 at 19.59.26

पोस्ट फॉर प्लेनेट की थीम पर आज विधिवत शुरुआत हुई अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस सप्ताह की

 

9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक भारत में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय डाक सप्ताह प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों पर करेगी कार्यक्रम

भागलपुर से विभूति सिंह की रिपोर्ट

एंकर- भागलपुर, डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है, जो कि देश के सामाजिक आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, यह एक ऐसा संगठन है जो न केवल देश के भीतर बल्कि देश की सीमाओं से बाहर अन्य देशों तक पहुंचाने में भी हमारी मदद करती है ,पूरे विश्व में 9 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस मनाया जाता है ,इस बार इसकी थीम पोस्ट फॉर प्लेनेट है ,इसी क्रम में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक भारत में राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत हो गई है, इस कार्यक्रम के तहत हर दिन एक अलग-अलग विषय को लेकर कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

 

9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलने वाला राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत आज वर्चुअल मोड में इस राष्ट्रीय डाक सप्ताह का विधिवत उद्घाटन किया गया ,बिहार डाक परिमंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई , भागलपुर डाक प्रमंडल के निरीक्षक संजीव सुमन झा ने बताया कि इस 1 सप्ताह के कार्यक्रम में डाक विभाग प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन करेगी जैसे मेल ,डाक वितरण, सेविंग बैंक, इंश्योरेंस आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। आज के इस उद्घाटन कार्यक्रम में पूरे सूबे के डाक खाने से लोग जुड़े और कई बिंदुओं पर वार्ता हुई।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…