कंगना के बाद एक और एक्ट्रेस राजनीति में उतरीं?
बिहार में पिता लड़ रहे लोकसभा चुनाव हेमा मालिनी, रेखा, जया बच्चन और कंगना रनौत के बाद अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं।
बिहार के भागलपुर में पिता के साथ चुनाव प्रचार करता देखकर कई लोग उनके राजनीति में आने के कयास लगा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म है।
ऐसे में सियासत की पिच पर बॉलीवुड हसीनाओं की एंट्री ने चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी बिगुल फूंका।
तो अब सत्ता की गलियों में एक और अभिनेत्री के उतरने की सुगबुहागटें तेज हो गईं हैं।
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अदाकारा नेहा शर्मा की।
चुनाव प्रचार करने पहुंची नेहा शर्मा नेहा शर्मा को हाल ही में बिहार के सियासी मैदान में देखा गया है।
दरअसल नेहा यहां अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची थी।
सफेद सूट और सादे लुक में नेहा पिता अजीत शर्मा के साथ गाड़ी में नजर आईं और उन्होंने लोगों से पिता को वोट देने की भी अपील की।
यही नहीं पिता के साथ नेहा का पोस्टर बिहार के भागलपुर जिले में हर जगह देखने को मिला, जिसके बाद नेहा शर्मा की पॉलिटिकल एंट्री एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।
पिता के लिए मांगा वोट नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर से चुनावी मैदान में हैं।
कांग्रेस पार्टी ने आगामी आम चुनाव के लिए अजीत शर्मा को अपना संसदीय उम्मीदवार बनाया है।
अजीत पिछले काफी समय से राजनीति में एक्टिव हैं और वो कई बार भागलपुर से विधायक रह चुके हैं।
ऐसे में नेहा शर्मा को पिता के साथ चुनावी रैली में देखकर कई लोग कयास लगा रहे हैं कि नेहा जल्द ही राजनीति में दस्तक दे सकती हैं।
हालांकि नेहा या उनके पिता ने इसपर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।
राजनीति में करेंगी एंट्री?
नेहा शर्मा को चुनावी प्रचार करते देखकर कई लोगों का कहना है कि वो बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार बन सकती हैं।
बेशक नेहा ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है मगर उनके पिता पहले ही बेटी को राजनेता बनाने का जिक्र कर चुके हैं।
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अजीत शर्मा ने कहा था कि भविष्य में वो अपनी बेटी को राजनीति में उतारना चाहते हैं।
अब पिता की विरासत आगे बढ़ाने के लिए नेहा सियासी मैदान में कदम रखती हैं या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Politics
कंगना के बाद एक और एक्ट्रेस राजनीति में उतरीं? बिहार में पिता लड़ रहे लोकसभा चुनाव
Published: 24/04/2024, 06:45:01 pm•141 views•Seemanchal Live
कंगना के बाद एक और एक्ट्रेस राजनीति में उतरीं? बिहार में पिता लड़ रहे लोकसभा चुनाव हेमा मालिनी, रेखा, जया बच्चन और कंगना रनौत के बाद अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। बिहार के भागलपुर में पिता के साथ चुनाव प्रचार करता देखकर कई लोग उनके राजनीति में आने के कयास लगा

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Politics
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘इजरायल के प्रति अंधभक्ति से देश के हित हो रहे प्रभावित

Politics
बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जनसुराज ने दिया बड़ा संकेत, बीजेपी की बढ़ी टेंशन

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

India
लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: SIT गठित, चार अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


