तेज प्रताप ने कार्यकर्ता को दिया धक्का, भाई को मनाती नजर आईं मीसा भारती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से अपना नामांकन पर्चा भरने के लिए पहुंची. तेज प्रताप यादव को गुस्सा आ गया और उन्होंने मौजूद एक कार्यकर्ता को धक्का दे दिया. 13 मई को बिहार में चौथे चरण का पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है तो दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री सोमवार को प्रदेश में एक के बाद एक चुनावी सभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं. 12 मई को पटना में रोड शो करने के बाद 13 मई की सुबह पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. उसके बाद पीएम हाजीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. हाजीपुर के बाद पीएम मोदी मुजफ्फरपुर पहुंचकर सभा को संबोधित किया और वहां से छपरा के लिए रवाना हो गए. वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से अपना नामांकन पर्चा भरने के लिए पहुंची. इस दौरान उनके साथ पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे. अचानक से किसी बात पर तेज प्रताप यादव को गुस्सा आ गया और उन्होंने मौजूद एक कार्यकर्ता को धक्का दे दिया. तेज प्रताप ने कार्यकर्ता को दिया धक्का तेज प्रताप को गुस्से में देखकर पहले तो बहन मीसा भारती ने उनके गुस्से को शांत कराने की कोशिश की. तेज प्रताप को गुस्से में देखकर आरजेडी नेता शक्ति यादव भी तेज प्रताप को शांत कराते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज प्रताप इतने गुस्से में आ गए कि वे किसी के मनाने पर भी नहीं माने. मीसा भारती ने भी तेज प्रताप को मनाया, लेकिन वह मंच छोड़कर भाग गए. तेज प्रताप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ता के किसी बात से तेज प्रताप नाराज हो गए थे और इस वजह से उन्होंने कार्यकर्ता को धक्का दे दिया. तीसरी बार आमने-सामने मीसा भारती और राम कृपाल यादव वहीं, मीसा भारती की बात करें तो वह पाटलिपुत्र सीट से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है. इससे पहले दो बार मीसा भारती इस सीट से चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में मीसा भारती की भारी मतों से हार हुई. मीसा भारती का मुकाबला एक बार फिर एनडीए प्रत्याशी राम कृपाल यादव के साथ पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर होने वाला है. अगर मीसा भारती इस सीट से हारती हैं तो यह उनकी हार की हैट्रिक हो जाएगी और अगर राम कृपाल यादव यहां से जीत दर्ज करते हैं तो उनकी हैट्रिक जीत हो जाएगी. दोनों ही प्रत्याशी तीसरी बार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं.
Politics
तेज प्रताप ने कार्यकर्ता को दिया धक्का, भाई को मनाती नजर आईं मीसा भारती
Published: 13/05/2024, 10:19:39 pm•153 views•Seemanchal Live
तेज प्रताप ने कार्यकर्ता को दिया धक्का, भाई को मनाती नजर आईं मीसा भारती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से अपना नामांकन पर्चा भरने के लिए पहुंची. तेज प्रताप यादव को गुस्सा आ गया और उन्होंने मौजूद एक कार्यकर्ता को धक्का दे दिया. 13 मई को बिहार में चौथे चरण का पांच ल

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Politics
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘इजरायल के प्रति अंधभक्ति से देश के हित हो रहे प्रभावित

Politics
बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जनसुराज ने दिया बड़ा संकेत, बीजेपी की बढ़ी टेंशन

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

India
लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: SIT गठित, चार अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


