Home खास खबर देवघर एवं जामताड़ा से 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर एवं जामताड़ा से 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on देवघर एवं जामताड़ा से 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार
0
172

देवघर एवं जामताड़ा से 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर, 11 जून (भाषा) पुलिस ने देवघर एवं जामताड़ा जिलों में शुक्रवार को छापेमारी करके 16 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला देवघर के छः थानाक्षेत्र में एवं जामताड़ा जिले के एक थानाक्षेत्र में पुलिस ने छापामारी करके आज कुल सोलह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 26 मोबाइल, 35 सिम, तीन एटीएम, ग्यारह पासबुक बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से एक जामताड़ा जिले का है, जबकि एक किशोर है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…