Home खास खबर पलामू में सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत

पलामू में सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत

1 second read
Comments Off on पलामू में सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत
0
158

पलामू में सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत

मेदिनीनगर, 11 जून (भाषा) पलामू जिले के चैनपुर थानाक्षेत्र के बसरिया गांव में बृहस्पतिवार रात में 55 वर्षीय बिशुन भुइयां एवं उसकी 52 वर्षीय पत्नी जितनी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों को गांव के जंगल में आज दफना दिया गया। पुलिस ने बताया कि गत रात्रि पति-पत्नी जब सो रहे थे उसी समय दोनों को सांप ने डंस लिया।

पुलिस ने बताया कि परिजन दोनों को इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन जितनी देवी की रास्ते में ही मौत हो गयी, जबकि आज सुबह इलाज के दौरान बिशुन भुइयां ने भी दम तोड़ दिया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…