अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Maharajganj News: एपीएफ नेपाल ने डबल्स में दो-एक और सिंगल्स में दो-शून्य से मारी बाजीMaharajganj News: बैडमिंटन में नेपाल एपीएफ ने एसएसबी को दी शिकस्तBokaro News: डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने आधुनिक बिहार के निर्माण में निभाई अहम भूमिकाHazaribagh News: 13 को बिहार, बंगाल और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म जगदगुरु श्री रामकृष्णBiharsharif News: आधुनिक बिहार के निर्माता श्री बाबू की 139वीं जयंती मनीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के निर्माण में श्रीकृष्ण बाबू की भूमिका महत्वपूर्णबहराइच: नेपाल सीमा पर तीन श्रीलंकाई नागरिकों समेत चार पकड़े गए, तीन माह पहले खत्म हो चुका था वीजाPurnia News: नवरात्रि पर लोक संस्कृति और बिहार की परम्परा झिझिया महोत्सव का आयोजनMuzaffarpur News: श्रीबाबू को भारतरत्न देने की मांगबिहार: प्रदेश में 22 अक्तूबर से भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, पांच नवंबर तक चलेगा ये कैंपेनMaharajganj News: एपीएफ नेपाल ने डबल्स में दो-एक और सिंगल्स में दो-शून्य से मारी बाजीMaharajganj News: बैडमिंटन में नेपाल एपीएफ ने एसएसबी को दी शिकस्तBokaro News: डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने आधुनिक बिहार के निर्माण में निभाई अहम भूमिकाHazaribagh News: 13 को बिहार, बंगाल और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म जगदगुरु श्री रामकृष्णBiharsharif News: आधुनिक बिहार के निर्माता श्री बाबू की 139वीं जयंती मनीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के निर्माण में श्रीकृष्ण बाबू की भूमिका महत्वपूर्णबहराइच: नेपाल सीमा पर तीन श्रीलंकाई नागरिकों समेत चार पकड़े गए, तीन माह पहले खत्म हो चुका था वीजाPurnia News: नवरात्रि पर लोक संस्कृति और बिहार की परम्परा झिझिया महोत्सव का आयोजनMuzaffarpur News: श्रीबाबू को भारतरत्न देने की मांगबिहार: प्रदेश में 22 अक्तूबर से भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, पांच नवंबर तक चलेगा ये कैंपेन

Article Advertisement

Politics

Operation Sindoor पर बोले RJD नेता मनोज झा – "भारतीय सेना का पराक्रम, पूरे देश का गौरव

Operation Sindoor पर बोले RJD नेता मनोज झा – "भारतीय सेना का पराक्रम, पूरे देश का गौरव" नई दिल्ली – 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देश भर में उत्साह और गर्व की लहर है। आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की इस निर्णायक कार्रवाई ने न केवल दुश्मनों को जवाब दिया है, बल्कि पूरे राष्ट्र को एकजुट कर दिया है। इस बीच, आरजेड

Operation Sindoor पर बोले RJD नेता मनोज झा – "भारतीय सेना का पराक्रम, पूरे देश का गौरव

Article Advertisement

Operation Sindoor पर बोले RJD नेता मनोज झा – "भारतीय सेना का पराक्रम, पूरे देश का गौरव" नई दिल्ली – 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देश भर में उत्साह और गर्व की लहर है। आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की इस निर्णायक कार्रवाई ने न केवल दुश्मनों को जवाब दिया है, बल्कि पूरे राष्ट्र को एकजुट कर दिया है। इस बीच, आरजेडी सांसद मनोज झा ने सेना के साहस और पराक्रम को सलाम करते हुए कहा कि "एक जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में भारत ने अपने तिरंगे का मान और भी ऊँचा किया है। यह हमारी सेना की वीरता का क्षण है, और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।" उन्होंने कहा, "सेना के शौर्य को बारंबार प्रणाम करता हूँ। पहलगाम हमले में जिन परिवारों ने अपनों को खोया, आज उनके आंसू कुछ पल के लिए जरूर थम जाएंगे।" मनोज झा ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि भारत केवल जवाब नहीं देता, बल्कि जिम्मेदारी से जवाब देता है , जहां आम नागरिकों को नुकसान न पहुँचे – यही सच्चे लोकतंत्र और मानवता का परिचय है। मृत्युंजय तिवारी का बयान – “जिसने सिंदूर छीना, उसे उसी भाषा में जवाब मिला” आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, "जिस तरह आतंकियों ने हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर छीना था, भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए उसी भाषा में जवाब दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "यह सिर्फ सैन्य अभियान नहीं, 140 करोड़ देशवासियों की भावना का उत्तर है। सेना ने जो किया है, उससे हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।" सेना के साथ खड़ा है पूरा देश देशभर के राजनीतिक दल, आम नागरिक और तमाम संगठन एक स्वर में सेना की वीरता की सराहना कर रहे हैं। जैसा कि मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "हम अहिंसा के पुजारी हैं, लेकिन जो भारत माता के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करेगा, उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' उसका प्रमाण है।" आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है – एकता, शौर्य और राष्ट्रीय सम्मान की भावना के साथ। जय हिंद।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read