अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में जमीन रिकॉर्ड घोटाले का बड़ा आरोप: पूर्व सीओ समेत 55 लोगों पर एफआईआर, डिजिटल जमाबंदी में छेड़छाड़ का मामलाभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगपुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप‘पंचायत 5’ में आएंगे बड़े ट्विस्ट! बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए नए सीजन के संकेतलखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: SIT गठित, चार अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्टऑनलाइन केस दर्ज करने को पुलिस की कार्यशालाभारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने को बनेगी संयुक्त रणनीतिपटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे दरभंगा से जुड़ेगा :सांसदPilibhit News: भारत-नेपाल सीमा से अतिक्रमण हटाने के लिए चर्चाथाना में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरलबिहार में विकास को लेकर समर्पित है एनडीए सरकार : अशोकअररिया में जमीन रिकॉर्ड घोटाले का बड़ा आरोप: पूर्व सीओ समेत 55 लोगों पर एफआईआर, डिजिटल जमाबंदी में छेड़छाड़ का मामलाभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगपुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप‘पंचायत 5’ में आएंगे बड़े ट्विस्ट! बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए नए सीजन के संकेतलखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: SIT गठित, चार अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्टऑनलाइन केस दर्ज करने को पुलिस की कार्यशालाभारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने को बनेगी संयुक्त रणनीतिपटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे दरभंगा से जुड़ेगा :सांसदPilibhit News: भारत-नेपाल सीमा से अतिक्रमण हटाने के लिए चर्चाथाना में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरलबिहार में विकास को लेकर समर्पित है एनडीए सरकार : अशोक

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

'महंगाई, बेरोजगारी, और गरीबी चाहिए तो भाजपा को वोट दो'.. गोपालगंज में निशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर बरसे तेजस्वी - TEJASHWI YADAV INAUGURATED HOSPITAL

Published: 10/04/2025, 01:29:38 pm22 viewsSeemanchal Live

'महंगाई, बेरोजगारी, और गरीबी चाहिए तो भाजपा को वोट दो'.. गोपालगंज में निशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर बरसे तेजस्वी - TEJASHWI YADAV INAUGURATED HOSPITAL तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में निःशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी और पलायन को लेकर निशाना साधा.   गोपालगंज: बिहार में गोप

'महंगाई, बेरोजगारी, और गरीबी चाहिए तो भाजपा को वोट दो'.. गोपालगंज में निशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर बरसे तेजस्वी - TEJASHWI YADAV INAUGURATED HOSPITAL
'महंगाई, बेरोजगारी, और गरीबी चाहिए तो भाजपा को वोट दो'.. गोपालगंज में निशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर बरसे तेजस्वी - TEJASHWI YADAV INAUGURATED HOSPITAL तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में निःशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी और पलायन को लेकर निशाना साधा.   गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के बढ़ेया गांव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 70 बेड वाले निःशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. यह अस्पताल राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह द्वारा आम जनता के लिए बनवाया गया है. उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया. तेजस्वी का बीजेपी पर निशाना : सभा में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, "अगर महंगाई चाहिए तो भाजपा को वोट दीजिए. अगर बेरोजगारी चाहिए तो भाजपा को वोट दीजिए. अगर पलायन और गरीबी चाहिए तो भी भाजपा को ही वोट दीजिए." तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आते ही जनता को भूल जाती है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गृह मंत्री अमित शाह पर भी कसा तंज: तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान पर भी तंज कसते हुए कहा कि "अमित शाह कहते हैं कि हमारे चाचा-चाची विधायक बन गए हैं. लेकिन वे कब एमएलए बन गए? उनके आंकड़े भी बकवास थे. जब देश के गृह मंत्री को ही सही जानकारी नहीं है तो आप क्या उम्मीद करेंगे?" विकास की बात पर जोर: उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुसलमान की राजनीति करती है, लेकिन हम मुद्दों की बात करते हैं. जनता से अपील करते हुए कहा कि"घर का बेटा आपसे एक मौका मांग रहा है. हमने 17 महीने में काम किया है. लालू जी ने सामाजिक न्याय की नींव रखी. उन्होंने उन दबे-कुचले लोगों को ताकत दी जिन्हें कभी चप्पल पहनने या मंदिर में जाने का हक नहीं था." 17 महीने की सरकार का किया जिक्र : तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी 17 महीने की सरकार के दौरान रात-रात अस्पतालों में छापेमारी हुई. काम नहीं करने वाले 700 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया. उन्होंने वादा किया कि अगर फिर मौका मिला तो लाखों नौकरियां देंगे. साथ ही 'मां-बहन मान योजना' के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में ₹2500 भेजे जाएंगे. नीतीश कुमार पर साधा निशाना : उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है. आज थानेदारों तक को गोली मारी जा रही है. भ्रष्टाचारियों को प्रमोशन मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- "चाचा जी की स्थिति ठीक नहीं है. हमें उनकी सेहत की चिंता है. इसलिए हम उन पर कोई टिप्पणी नहीं करते."  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read