Home कटिहार गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव

गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव

0 second read
Comments Off on गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव
0
184

 गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव

गंगा नदी के जलस्तर में कमी होते ही बाघमारा गांधी टोला सिंगल टोला में कटाव तेजी आ गयी है। गांधी टोला के समीप कटाव की स्थिति भयावह होने से कटाव पीड़ित अपने बाल बच्चों के साथ पूरी रात जागकर बीताने को विवश हैं।

गांधी टोला के वार्ड पार्षद युगल पासवान, माला देवी, दुर्गा देवी, अजीत कुमार, सुलेखा देवी आदि ने बताया कि कटाव से बाघमारा गांधी टोला सिंगल टोला के लोगों का सैकड़ों एकड़ खेती योग्य भूमि गंगा नदी में समा चुका है। इन लोगों ने बताया कि इनलोगों की खेती ही मूल पंूजी थी। जिससे सभी पीड़ित अपने परिवारों का भरण पोषण करते थे। अब इन सभी पीड़ितों का खेती खत्म होने के बाद अब आशियाना उजरने का डर सता रहा है।

वार्ड पार्षद युगल पासवान कटाव का व्यथा सुनाते हुए भावुक हो गये। उनकी आंखों में आंसू बहने लगे। कटाव के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण विभाग, मुख्यमंत्री तथा पीएमओ तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं लेकिन इस वर्ष सरकारी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगस्त माह में बाढ़ नियंत्रण आयोग के चेयरमैन सीकेएल दास ने अभियंताओं के टीम के साथ कटाव स्थल का भौगोलिक निरीक्षण किया था। पुन: गुरूवार को मुख्य अभियंता शशि शेखर पांडेय अपने अभियंताओं के साथ गांधी टोला कटाव का जायजा लेने पहुंचे थे। अभियंंताओं का बार बार जायजा लेने तथा कटाव निरोधी कार्य नहीं चलाये जाने से नाराज कटाव पीड़ित उग्र होकर अभियंताओं को घंटो घेर लिया तथा कटाव निरोधी कार्य चलाने की मांग करने लगे। इस बाबत जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अख्तर जमील ने बताया कि वरीय पदाधिकारी कटाव का जांच किये हैं। उन्हीं के निर्देश पर कटाव निरोधी कार्य का निर्णय लिया जा सकता है। कटाव की गंभीर समस्या को देख विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने डीएम को पत्र लिखकर कटाव की यथाशीघ्र रोकथाम का उपाय कियेजाने की मांग की है। विधायक श्री सिंह ने बताया है कि मनिहारी में कटाव से सम्बंधितगांव के आशंकित लोग काफी विचलित और आतंकित हैं। कटाव की स्थिति मनिहारी में भयावह स्थिति बना हुआ है।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…