पहचान छिपाने को ढंकना पड़ा चेहरा..तानों से परेशान घर से भागी, अब बनेंगी बिहार पुलिस में दारोगा BPPSC में इस साल 7623 अभ्यार्थियों ने दारोगा की भर्ती के लिए नामांकन भरा था।
जिसमें से 6788 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी और सिर्फ 1275 लोग इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
India
पहचान छिपाने को ढंकना पड़ा चेहरा..तानों से परेशान घर से भागी, अब बनेंगी बिहार पुलिस में दारोगा
पहचान छिपाने को ढंकना पड़ा चेहरा..तानों से परेशान घर से भागी, अब बनेंगी बिहार पुलिस में दारोगा BPPSC में इस साल 7623 अभ्यार्थियों ने दारोगा की भर्ती के लिए नामांकन भरा था। जिसमें से 6788 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी और सिर्फ 1275 लोग इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इस लिस्ट में 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल

Article Advertisement
Article Advertisement
इस लिस्ट में 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है।
1275 लोगों ने ये परीक्षा पास की है।
इस लिस्ट में 822 पुरुष, 450 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडरों के नाम शामिल हैं।
इसी के साथ ट्रांसजेंडरों को दारोगा बनाने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन चुका है।
BPSSC के द्वारा जारी किए गए नतीजों में 3 ट्रांसजेंडरों ने बाजी मार ली है।
अब पहली बार देश में किसी ट्रांसजेंडर को दारोगा के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
दारोगा बनने वाले 3 ट्रांसजेंडरों में मानवी मधु कश्यप का भी नाम शामिल है।
तानों से तंग आकर छोड़ा घर मानवी मधु कश्यप बिहार के भागलपुर गांव से ताल्लुक रखती हैं।
मधु के लिए दारोगा बनने का सफर आसान नहीं था।
मधु के पिता इस दुनिया में नहीं थे।
ट्रांसजेंडर होने के कारण उन्हें लोगों के काफी ताने सुनने पड़ते थे।
इन्हीं तानों से परेशान होकर मधु ने घर छोड़ने का फैसला किया और घर से भाग निकलीं।
मुंह छिपाकर निकलती थी बाहर मधु का कहना है कि अपनी पहचान छिपाने के लिए मुझे मुंह ढककर घर से बाहर निकलना पड़ता था।
मेरी मां भी लोगों से छिप कर मुझसे मिलने के लिए पटना आती थीं।
अब मैं पुलिस की वर्दी में अपने गांव जाऊंगी और लोगों से कहूंगी कि मुझे ट्रांसजेंडर होने में कोई शर्म नहीं है।
9 साल बाद वर्दी में होगी घर वापसी मधु के परिवार में उनकी दो बहनें, एक भाई और मां है।
मधु पिछले 9 साल से अपने घर नहीं गई हैं।
मधु का कहना है कि अब वो वर्दी पहनने के बाद ही अपने घर जाएंगी।
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मधु ने काफी मेहनत की है।
घर छोड़ने के बाद मधु को गुरु रेहमान का साथ मिला और मधु उन्हीं के गुरुकुल से आगे की पढ़ाई पूरी की।
कोचिंग में नहीं मिला एडमिशन दारोगा बनने का सपना देख रही मधु ने जब पटना के कोचिंग सेंटरों का रुख किया तो कोचिंग वालों ने मधु को एडमिसन देने से मना कर दिया।
ऐसे में गुरु रेहमान की मदद से मधु और उनके दो अन्य ट्रांसजेंडर दोस्तों ने दारोगा की पढ़ाई शुरू की।
मधु रोज 8 घंटे पढ़ती थीं और डेढ़ घंटे तक कसरत किया करती थीं।
इसके अलावा रोज सुबह मधु गांधी मैदान में दौड़ने भी जाती थीं।
इसी मेहनत का नतीजा था कि दारोगा के फिजिकल टेस्ट में 6 मिनट के अंदर दौड़ पूरी करने का टास्क दिया गया था।
मगर मधु ने महज 4:34 मिनट में ही रेस पूरी कर ली।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
पंजाब रेलवे ब्लास्ट केस में अमेरिका से डिपोर्ट आरोपी गिरफ्तार, NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

Bihar
बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

Bihar
बिहार STF ने दुबई से चल रहे 88 करोड़ के ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार; 37 हिरासत में
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
31 views
#2बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश
23 views
#3EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
22 views
#4मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
20 views
#5मुंगेर में जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात खोखे बरामद; जमीन विवाद में हमले की आशंका
19 views
#6बेतिया में दिनदहाड़े सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट, 8 हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहकों और कर्मचारियों को बनाया बंधक
19 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15248 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8233 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6787 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6034 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5677 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5272 views
