लालू यादव की बेटी के खिलाफ FIR, सारण हिंसा मामले में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई सारण हिंसा मामले में लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
बिहार पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।
Crime
लालू यादव की बेटी के खिलाफ FIR, सारण हिंसा मामले में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लालू यादव की बेटी के खिलाफ FIR, सारण हिंसा मामले में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई सारण हिंसा मामले में लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिहार पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आरजेडी उम्मीदवार ने पोलिंग बूथ पर वोटरों के साथ गलत व्यवहार किय

Article Advertisement
Article Advertisement
आरोप है कि आरजेडी उम्मीदवार ने पोलिंग बूथ पर वोटरों के साथ गलत व्यवहार किया था, जिसका लोगों ने विरोध किया।
बिहार के सारण में पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान हुए हंगामे और अगले दिन हुई गोलीबारी मामले में तीन अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।
दो मामले में आरजेडी उम्मीदवार और लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एक एफआईआर स्थानीय अधिवक्ता ने दर्ज कराई है तो दूसरी सीओ ने।
इससे रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सीओ कुमारी आंचल ने रोहिणी आचार्य पर सरकारी काम और पोलिंग बूथ पर बाधा डालने का आरोप लगाया है, जबकि अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर लालू की बेटी और भोला यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, सारण में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवा पर पाबंदी 25 मई तक बढ़ा दी गई है।
रोहिणी आचार्य के आने पर हुआ विवाद बिहार की सारण लोकसभा सीट पर 20 मई को वोट डाले गए थे।
इस दौरान पोलिंग बूथ नंबर 318 और 319 पर आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के आने के बाद विवाद हो गया।
अगले दिन भी दो पक्ष आपस में भीड़ गए और गोलीबारी में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो घायल हो गए।
इस मामले में पुलिस ने स्थानीय भाजपा नेता रमाकांत सिंह और उनके भतीजे राम प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
समर्थकों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा दूसरी तरफ सारण के टाउन थाना में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई।
अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि रोहिणी आचार्य ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया था।
उनके साथ पूर्व एमएलए और आरजेडी नेता भोला यादव एवं 50 से अधिक लोग मौजूद थे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोहिणी आचार्य और उनके समर्थकों ने गालियां दीं और एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की।
सारण हिंसा मामले में 3 एफआईआर दर्ज सारण के एसपी गौरव मंगला ने बताया कि हिंसा मामले में अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, मृतक के पिता और पुलिस की शिकायत पर अबतक तीन एफआईआर दर्ज की गई है।
गोलीबारी मामले में भाजपा नेता रमाकांत सिंह और राम प्रताप सिंह को जेल भेज दिया गया है।
महाराजगंज में 25 मई को वोटिंग है, इसलिए इंटनेट सेवा शनिवार तक बंद रहेगी।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
बेतिया में दिनदहाड़े सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट, 8 हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहकों और कर्मचारियों को बनाया बंधक

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Bihar
बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

Bihar
बिहार STF ने दुबई से चल रहे 88 करोड़ के ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार; 37 हिरासत में
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
24 views
#2EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
19 views
#3पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन
19 views
#4मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
18 views
#5बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश
16 views
#6अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
16 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15244 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6033 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5675 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5271 views
