बेगूसराय में शिक्षक ने कक्षा में कहा- 'हनुमान जी नमाज पढ़ते थे', गिरिराज ने CM नीतीश से की कार्रवाई की मांग बेगूसराय के एक शिक्षक ने कक्षा में हनुमान जी के बारे में विवादित बयान दिया।
उन्होंने कहा कि हनुमान जी नमाज पढ़ते थे और श्रीराम को भी ऐसा करने के लिए कहते थे।
Education
बेगूसराय में शिक्षक ने कक्षा में कहा- 'हनुमान जी नमाज पढ़ते थे', गिरिराज ने CM नीतीश से की कार्रवाई की मांग
बेगूसराय में शिक्षक ने कक्षा में कहा- 'हनुमान जी नमाज पढ़ते थे', गिरिराज ने CM नीतीश से की कार्रवाई की मांग बेगूसराय के एक शिक्षक ने कक्षा में हनुमान जी के बारे में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी नमाज पढ़ते थे और श्रीराम को भी ऐसा करने के लिए कहते थे। इस बयान से अभिभावक नाराज हो गए और

Article Advertisement
Article Advertisement
इस बयान से अभिभावक नाराज हो गए और स्कूल में हंगामा किया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कार्रवाई की मांग की है।
प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर कादराबाद का एक मुस्लिम शिक्षक बीते मंगलवार को सातवीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाने के क्रम में विषयांतर हो गया।
शिक्षक ने कहा, आज मंगलवार है।
तुमलोग इस दिन जिन हनुमान जी की पूजा करते हो, वह नमाज अदा करते थे और श्रीराम को भी ऐसा करने को कहते थे।
शिक्षक ने कहा, तुमलोग भी पूजा की बजाय नमाज पढ़ा करो।
बच्चों ने कक्षा में तो शिक्षक का प्रतिकार नहीं किया, लेकिन घर लौटे तो अभिभावकों से जिज्ञासावश पूछा कि क्या हनुमान जी और श्रीराम मुसलमान थे?
ऐसे प्रश्न से चौंके पिता ने इसका कारण पूछा तो बच्चे ने विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक मो. जियाउद्दीन द्वारा कही गई बात बता दी।
अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा इससे बिफरे एक बच्चे के पिता दीपक कुमार ने उसके अन्य सहपाठियों के पिता से संपर्क किया तो सबने इसकी पुष्टि की।
तब अभिभावक राजेश पोद्दार, दीपक कुमार, चंदन पोद्दार, गुलशन कुमार, संतोष कुमार, सुशील पोद्दार, सोनू कुमार, विनोद भारती, पप्पू कुमार समेत अन्य विद्यालय पहुंचे और हंगामा किया।
इन लोगों ने प्रधानाध्यापक से उनके शिक्षक द्वारा क्लासरूम में धर्म विरोधी वक्तव्य देने शिकायत की।
मामला तूल पकड़ता देख शिक्षक ने अभिभावकों से माफी मांग ली।
गिरिराज सिंह बोले- ऐसे शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए इधर, केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर बयान जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऐसे सनातन धर्म विरोधी शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
इस बीच मामले की सूचना के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) निर्मला कुमारी विद्यालय पहुंचीं और सातवीं के बच्चों से जानकारी प्राप्त की।
शिक्षक से भी पूछताछ की, जिसमें उसने स्वयं पर लगाए गए आरोप को गलत बताया।
बीईओ ने बताया कि जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को भेजा जा रहा है।
वरीय अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई होगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिषेक राज ने भी विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की।
उन्होंने बताया कि अभिभावकों से उक्त शिक्षक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Bihar
बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

Bihar
बिहार STF ने दुबई से चल रहे 88 करोड़ के ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार; 37 हिरासत में
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
24 views
#2बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश
19 views
#3EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
19 views
#4पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन
19 views
#5मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
18 views
#6बेतिया में दिनदहाड़े सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट, 8 हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहकों और कर्मचारियों को बनाया बंधक
16 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15244 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6033 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5675 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5271 views
