Home खास खबर अज्ञात बैखोप अपराधियों ने अधेड़ व्यक्ति को गोलीमार की हत्या। शव मिलने से मची अफरातफरी।

अज्ञात बैखोप अपराधियों ने अधेड़ व्यक्ति को गोलीमार की हत्या। शव मिलने से मची अफरातफरी।

4 second read
Comments Off on अज्ञात बैखोप अपराधियों ने अधेड़ व्यक्ति को गोलीमार की हत्या। शव मिलने से मची अफरातफरी।
0
215

अज्ञात बैखोप अपराधियों ने अधेड़ व्यक्ति को गोलीमार की हत्या। शव मिलने से मची अफरातफरी।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र के जदिया पंचायत वार्ड नं0 01,स्थित-
NH -327, ई सुपौल अररिया मुख्य सड़क मार्ग तमकुलहा सुरसर नदी पुल समीप की है।
प्रशिक्षु DSP, सह थानाध्यक्ष गौतम शरण ओमी,ने बताया की मुझे सूचना मिली की अज्ञात शव पड़ा है।
सूचना मिलते हीं घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर सुपौल सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जा रहा है।
हलांकि मिली अधेड़ व्यक्ति का शव की पहचान अबतक नहीं हो पाया है।
साथ हीं उन्होंने ये भी बताया की मालूम चल रहा है की कहीं दूसरे जगह पर अज्ञात व्यक्ति को गोली मारकर हत्या किया गया है।
बाद यहां लाकर शव को फेंक दिया है।
क्योंकि अज्ञात व्यक्ति का जो शव मिला है ऐसा प्रतीत होता है की गोली मारकर हत्या की गई है।
शव के शरीर पर गोली लगने का निशान है।
वैसे सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात शव का फोटो भेज दिया गया।
कानूनी प्रक्रिया जारी है।
जल्द हीं जाँच पड़ताल कर खुलासा किया जाएगा।
अज्ञात शव मिलने से गाँव में डर का माहौल बना हुआ है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू के राज में लगातार घट रही हत्या अपराध पर कब तक अंकुश लगा पाते हैं।
या ऐसे हीं अपराधी लगातार घटना को अंजाम देते रहेंगे।
मालूम चल रहा है की अपराधियों को प्रशासन डर भय खत्म होते जा रहा है।

बाईट:-गौतम शरण ओमी, प्रशिक्षु DSP, सह थानाध्यक्ष जदिया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…