अररिया जिले में हुई बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
जांच में सामने आया है कि अपराधी किसी और शिक्षिका की हत्या करने आए थे, लेकिन भ्रम के कारण गोली शिवानी वर्मा को मार दी गई , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Seemanchal
अररिया में BPSC शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या का खुलासा: असली निशाना कोई और, गलती से चली गई जान
अररिया जिले में हुई बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि अपराधी किसी और शिक्षिका की हत्या करने आए थे, लेकिन भ्रम के कारण गोली शिवानी वर्मा को मार दी गई , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान अ

Article Advertisement
Article Advertisement
पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान अररिया एसपी अंजनी कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो शूटरों की पहचान हुई।
दोनों अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
एसपी के मुताबिक जिस शिक्षिका को मारने की सुपारी दी गई थी, वह भवानीपुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थी।
एक स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक दुकान मालिक की पत्नी को उस शिक्षिका और अपने पति के संबंधों पर शक था।
इसी शक के आधार पर महिला ने एक अपराधी को सुपारी देकर हत्या की साजिश रची।
एक ही रास्ता बना मौत की वजह पुलिस ने बताया कि दोनों शिक्षिकाएं एक ही रूट से स्कूटी पर स्कूल जाती थीं।
शूटरों को जिस शिक्षिका की लोकेशन दी गई थी, उसी रास्ते पर उन्होंने घात लगाकर इंतजार किया।
जब स्कूटी आती दिखी, तो उन्होंने बिना पुष्टि किए गोली चला दी — और इस भ्रम में निर्दोष शिवानी वर्मा की हत्या हो गई ।
रेकी पहले ही हो चुकी थी हत्या से एक दिन पहले अपराधियों ने उस रास्ते की रेकी की थी।
उन्हें स्कूटी का रंग, समय और मार्ग बता दिया गया था।
अपराधियों ने घटना वाले दिन किसी परिचित से बाइक ली और वारदात को अंजाम देने के बाद NH के रास्ते फरार हो गए।
3 लाख रुपए की सुपारी एसपी के अनुसार, हत्या की सुपारी 3 लाख रुपये में दी गई थी।
इसमें महिला साजिशकर्ता, मुख्य अपराधी राजा, और शूटर मारूफ व सोहैल शामिल थे।
पुलिस ने देसी कट्टा और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है।
संयोग से बच गई असली टारगेट जिस शिक्षिका को मारने की साजिश थी, वह उस दिन छुट्टी पर थी ।
यही वजह है कि वह बच गई और निर्दोष शिवानी की जान चली गई।
बहन के आरोप भी जांच के दायरे में शिवानी की बहन ने स्कूल से जुड़े एक शिक्षक और प्राचार्य पर भी संदेह जताया था।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक से पूछताछ की है।
पुलिस का कहना है कि अभी तक इस एंगल से कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है, लेकिन जांच जारी है।
✅ Key Highlights हत्या किसी और के लिए थी, जान गई शिवानी की महिला ने दी थी 3 लाख की सुपारी सीसीटीवी से खुलासा बाइक और देसी कट्टा बरामद असली टारगेट छुट्टी पर थी बहन के आरोपों की जांच जारी
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

Seemanchal
छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
Seemanchal
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Entertainment
अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 56 साल का साथ छूटा; फिल्म जगत में शोक

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट
Trending News
#1
सोनिया गांधी की किताब को लेकर पेंगुइन विवाद पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- सरकार की आलोचना से प्रकाशक असहज था
35 views
#2किशनगंज में दीपावली और काली पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, 259 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात
30 views
#3सोनिया गांधी के लोकतंत्र संबंधी बयान पर अर्जुन राम मेघवाल का पलटवार, बोले- बहस से सरकार ने नहीं रोका
26 views
#4तेजस्वी यादव का दीपावली संदेश: युवाओं से जात-पात से ऊपर उठकर बिहार के भविष्य के लिए परिवर्तन का दीप जलाने की अपील
25 views
#5सोनिया गांधी के लेख पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस की सत्ता में वापसी अब संभव नहीं
24 views
#6खड़गे की दिवाली-ईद टिप्पणी पर संजय सरावगी का हमला, बोले- कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति
22 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15232 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6781 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6030 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5269 views
