फलका. जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर के आह्वान पर मंगलवार को पार्टी के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी निर्मल पासवान एवं नितेश कुमार ने पोठिया से भव्य पद यात्रा की शुरुआत की।
इस पद यात्रा में बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता पार्टी के बैनर और झंडा लेकर शामिल हुए।
कोढ़ा विधानसभा के प्रभारी मासूम अली ने बताया कि प्रशांत किशोर के निर्देश पर यह पद यात्रा 21 सितंबर से पोठिया से आरंभ की गई है।
यात्रा पोठिया, शब्दा, भंगहा, महेशपुर चौक होते हुए भरसिया राजधानी चौक तक पहुंचेगी।
संभावित प्रत्याशी जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर जनता से संवाद कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों व विज़न से अवगत करा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि 18 से 21 सितंबर तक शेष बचे पंचायतों में भी पद यात्रा की जाएगी।
कोढ़ा के संभावित प्रत्याशी निर्मल पासवान ने कहा कि इस पदयात्रा का मकसद प्रशांत किशोर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि वे पलायन, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच संकल्पबद्ध हैं और इस संकल्प को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
यात्रा में डीजे की धुन और वाहनों की लंबी कतारें काफिले के साथ चल रही थीं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल चुनावी रंग में रंग गया।
यात्रा का नेतृत्व विधानसभा प्रभारी मासूम अली कर रहे थे।
इस पद यात्रा में फलका प्रखंड अध्यक्ष शंभू साह , महिला अध्यक्ष बबली कुमारी , जन सुराज नेत्री गुड़िया सिंह , डिम्पल देवी , समिति सदस्य नसीम आलम , युवा नेता बहादुर कुमार , ब्रजेश कुमार , राकेश कुमार , उमेश कुमार , अनिल पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Article Advertisement
Seemanchal
जन सुराज के संभावित प्रत्याशियों ने काफिले के साथ निकाली पद यात्रा
फलका. जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर के आह्वान पर मंगलवार को पार्टी के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी निर्मल पासवान एवं नितेश कुमार ने पोठिया से भव्य पद यात्रा की शुरुआत की। इस पद यात्रा में बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता पार्टी के बैनर और झंडा लेकर शामिल हुए। कोढ़ा विधानसभा क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया के मखाने की विदेशों में बढ़ी पहचान, ग्रीस पहुंची एक टन की खेप; किसानों को बेहतर बाजार की उम्मीद

Seemanchal
सीमांचल में मौसम बदलने के आसार, 28 अक्टूबर से बारिश और वज्रपात की चेतावनी; किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Seemanchal
अररिया में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने की योजना

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
